back to top

सरकार सुनिश्चित करे कि ब्रिटेन जाने वाले भारतीय नागरिकों को कोई असुविधा नहीं हो: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने ब्रिटेन में कोविड संबंधी यात्रा नियमों को लेकर मंगलवार को कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ब्रिटेन जाने वाले भारतीय नागरिकों को कोई असुविधा नहीं हो। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, भारत के किसी भी नागरिक को ब्रिटेन में जाने पर कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने खुद को हमेशा इस तरह से पेश किया कि उन्होंने विदेश नीति में क्रांतिकारी काम कर दिया है, लेकिन यह क्या क्रांति है, जिससे किसी भारतीय नागरिक को फायदा नहीं मिलता। उन्होंने आग्रह किया, सरकार यह सुनिश्चित करे कि ब्रिटेन जाने पर किसी भी भारतीय नागरिक को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन की नवनियुक्त विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रुस के साथ अपनी बैठक के दौरान कोविड-19 संबंधी पृथक-वास के मामले के शीघ्र समाधान का आग्रह किया।

दरअसल, ब्रिटेन की यात्रा के संबंध में फिलहाल लाल, एम्बर और हरे रंग की तीन अलग-अलग सूचियां बनाई गई हैं। खतरे के अनुसार अलग-अलग देशों को अलग-अलग सूची में रखा गया है। चार अक्टूबर से सभी सूचियों को मिला दिया जाएगा और केवल लाल सूची बाकी रहेगी। लाल सूची में शामिल देशों के यात्रियों को ब्रिटेन की यात्रा पर पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। भारत अब भी एम्बर सूची में है। ऐसे में एम्बर सूची को खत्म करने का मतलब है कि केवल कुछेक यात्रियों को ही पीसीआर जांच से छूट मिलेगी। जिन देशों के कोविड-19 टीकों को ब्रिटेन में मंजूरी होगी, उसमें भारत शामिल नहीं है। इसका मतलब यह है कि जो भारतीय सीरम इंस्टिट्यूट आॅफ इंडिया का कोविशील्ड टीका लगवा चुके होंगे, उन्हें अनिवार्य रूप से पीसीआर जांच करानी होगी तथा तय पतों पर पृथक-वास में रहना होगा।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

डब्ल्यूटीसी मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ उचित संयोजन तैयार करने उतरेगा भारत

मुल्लांपुर। भारत का पिछले कुछ समय में घरेलू टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, लेकिन उसकी टीम अब भी बेहद मजबूत है और...

नितिन नवीन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के नेहरू पार्क में किया पौधारोपण

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नेहरू पार्क में एक...

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्कूलों के लिए मानसिक स्वास्थ्य नीति के मसौदे की समीक्षा की

नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्कूलों के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण नीति के मसौदे पर एक समीक्षा बैठक की...

ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि मोदी सरकार की यह दलील झूठी है कि ग्रेट निकोबार...

कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब काल्पनिक तकनीक नहीं बल्कि एक क्रियाशील वास्तविकता है : सीजेआई सूर्यकांत

नयी दिल्ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब कोई काल्पनिक तकनीक नहीं बल्कि एक क्रियाशील वास्तविकता है और...

भारत-वेनेजुएला ऊर्जा साझेदारी को नई मजबूती, हरदीप सिंह पुरी ने दोहराया रणनीतिक महत्व

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 4 जून 2026 को नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी...