back to top

गूगल ने भारत में इंटरनेट को बढ़ावा देने के लिए भाषा क्षमताओं को किया मजबूत

नई दिल्ली। गूगल ने गुरुवार को कहा कि वह ऐसी क्षमताओं को जोड़ रहा है, जिससे लोगों को अतिरिक्त भारतीय भाषाओं में खोज परिणाम पाने और गूगल मैप पर नेविगेट करने में आसानी होगी। गूगल ने कहा कि इसके अलावा लोग हिंदी में गणित के सवाल हल करना भी सीख सकेंगे। गूगल इंडिया के कंट्री हेड और उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने एक आभासी कार्यक्रम गूगल ए10एन में कहा कि गूगल ने इंटरनेट पर स्थानीय भारतीय भाषाओं के कंटेंट की खपत, संवाद और सृजन से संबंधित चुनौतियों के समाधान के तहत ए विशेषताएं जोड़ी हैं।

उन्होंने कहा, जब भारत में 10 करोड़ से कम ऑनलाइन उपयोगकर्ता थे, तब भी गूगल खोज कम से कम नौ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध थी। और इन वर्षों में हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है कि हमारे सभी उत्पाद सबसे लोकप्रिय भारतीय भाषाओं के लिए सुलभ और उपयोगी हों। गुप्ता ने कहा कि भारत के बड़े शहरों से बाहर इंटरनेट के उपयोग में तेज बढ़ोतरी हो रही है, और पिछले दो वर्षों में ग्रामीण भारत से 10 करोड़ से अधिक नए इंटरनेट उपयोगकर्ता जोड़े गए हैं।

उन्होंने कहा कि अब ऑनलाइन आने वाला हर नया उपयोगकर्ता किसी न किसी भारतीय भाषा उपयोगकर्ता है। कंपनी ने इस दिशा में तीन सूत्री रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा, भारत में हमारे अनुसंधान केंद्र में भाषा की समझ बेहतर बनने के लिए मशीन लर्निंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता में निवेश किया जा रहा है और हमने जो तकनीकी प्रगति की है, उसे आसपास के सभी लोगों के लिए सुलभ बनाना है।

आगे निवेश करना है और नवाचार करने वाले स्थानीय स्टार्टअप के साथ मजबूत साझेदारी करनी है, जो स्थानीय भाषाओं में भारतीयों की जरूरतों को पूरा करने के लिए समाधान तैयार कर रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि कंपनी भारतीय भाषाओं के उपयोगकर्ताओं के लिए उत्पादों और सेवाओं के अनुभव को बेहतर बनाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...