back to top

बदायूं में दो सांडों के सामने आने से मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा

बदायूं। बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बितरोई रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बदायूं से कासगंज जा रही एक मालगाड़ी के सामने अचानक दो सांडों के आ जाने के कारण उसका एक डिब्बा पटरी से उतर गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस घटना के कारण बरेली-बदायूं -कासगंज रेल मार्ग पर कई ट्रेन का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि भीषण कोहरा और जीरो दृश्यता के चलते राहत व मरम्मत कार्य में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

रेलवे की राहत व मरम्मत टीम के प्रयास से शनिवार सुबह तक इस मार्ग पर ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई। इस दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, दोनों सांडों की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। बदायूं के वरिष्ठ स्टेशन मास्टर (एसएसएम) अफसर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की रमियानी रात को बितरोई रेलवे स्टेशन के बदायूं से कासगंज जा रही एक मालगाड़ी के सामने अचानक से दो सांड आ गए और मालगाड़ी से टकराने से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सांडों के अवशेष फंसने से इंजन के बाद वाला डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे रेल मार्ग बाधित हो गया और कई घंटे यातायात प्रभावित रहा। उन्होंने बताया कि शून्य दृश्यता के कारण मरम्मत कार्य में कुछ दिक्कत आई किंतु कासगंज और बरेली से आई राहत व मरम्मत टीम ने कुछ घंटे में ही पटरी की मरम्मत करके मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। इसके बाद रेल यातायात पूरी तरह से सामान्य हो गया।

RELATED ARTICLES

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...