back to top

रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की डिजायनर राखियों से चमका सराफा बाजार

लखनऊ। भाई-बहनों के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को लेकर सराफा बाजार पूरी तरह से तैयार है। शहर के तमाम सराफा दुकानों में रौनक देखी जा सकती है। चौक, अमीनाबाद, आलमबाग, गोमतीनगर, भूतनाथ सहित अन्य बाजारों में इस बार भी सोने-चांदी व हीरे की सुंदर राखियां आई हैं। ज्वैलर्स की दुकानों पर सोने और चांदी की राखियों की बहनें खरीदारी कर रही हैं। सुंदर डिजाइन और नगों से सजी राखी की सुंदरता देखते ही बनती है।
सराफा कारोबारियों के मुताबिक सोने-चांदी की बनी राखियां ब्रेसलेट के जैसी बनाई हैं ताकि इन्हें पूरे वर्ष पहना जा सके। वहीं कई ग्राहकों ने आर्डर देकर खास डिजाइन की राखियां तैयार कराई हैं।

1.5 लाख तक की राखियां उपलब्ध 
चांदी की राखियों की कीमत 300 रुपए से शुरू होती है, वहीं सोने की राखियां 5000 रुपए से करीब 1.5 लाख रुपए तक की है। इस बात का ध्यान रखा गया है कि ये राखियां वजन में हल्की हों, जिससे कीमत को लोगों की पहुंच में रखा जा सके। डायमंड राखी की मांग उतनी ज्यादा नहीं है क्योंकि डायमंड से राखी की कीमत बढ़ जाती है। सोने की राखियों को लोग इन्वेस्टमेंट के तौर पर भी पसंद कर रहे हैं। भाई के लिए रखी पसंद करने आईं रीना का कहना है कि सोने की राखी थोड़ी महंगी पड़ती हैं, पर अगर भाई को गिफ्ट और राखी दोनों के तौर पर सिर्फ राखी देना चाहें तो हल्के वजन की ऐसी राखियों को देखा जा सकता है।
 
बाजारों की लौटी रौनक:
वही सरार्फा कारोबारी ने बताया कि इस बार रक्षा बन्धन पर सोने चांदी की राखी की मांग बहुत बढ़ गयी है। बहनों ने अपने भाइयों के लिए रक्षा बन्धन पर चांदी की 300सौ रुपये से लेकर 1800सौ रुपये तक की राखियां ज्यादा खरीद रही हैं। वहीं सोने की राखी की भी डिमांड इस बार बढ़ी है। सोने की राखी 2000 हजार से 60 हजार से ज्यादा की है। सामान्य रूप से सोने की अनेक डिजाइन में बनी फैंन्सी राखी 16 हजार से लेकर 95 हजार रुपये तक है, उन्होंने कहा कि लोग अपने जेब के अनुसार खरीदारी कर रहे है। सरार्फा बाजार में रौनक बनी हुई है।

भाई को ब्रेसलेट, भाभी को लुंबा:
रक्षाबंधन के दिन भाईयों के साथ बहनें भाभियों को भी रक्षासूत्र बांधती हैं। इसके लिए विशेष तरह का कलाई में लटकने वाला लुंबा भी खूब पसंद किया जा रहा है। 200 से लेकर 250 रुपये प्रति पीस वाला लुंबा आकर्षक है। वहीं गोल्डेन ब्रेसलेट और अमेरिकन डायमंड की मांग है। इसकी अधिकतम कीमत प्रति पीस 300 रुपये है।
सरार्फा बाजार भी पूरी तरह से राखी के लिए तैयार है। चौक सरार्फा के अमृत जैन बताते हैं कि हल्की रेंज की चांदी सोने की राखियां खूब पसंद की जा रही हैं। आकर्षक गोल्ड राखियां पांच हजार रुपये से शुरू होकर वजन के हिसाब से बन रही हैं। इस मौके पर डायमंड राखियां भी बहनें खरीद रही हैं।

रत्न जड़ित राखियां :
रेखा साहू बताती हैं कि लडडू, बर्फी, मेवा आदि चीजें ठोस चांदी के रूप में गिफ्ट पैकिंग में हैं। नौ हजार रुपये प्रति बाक्स से लेकर करीब 22,000 रुपये कीमत तक है। वहीं सोने और डायमंड की विशेष राखियां आर्डर पर बनवाई जाती हैं। वजन और हीरों की क्वालिटी के हिसाब से इनकी कीमत और डिजाइन आर्डर पर बनवाए जाते हैं। लोग हीरे जड़ित घड़ियां तक बनवाते हैं। चुनिंदा लोग ही बड़े आर्डर करते हैं। रत्नजड़ित सोने की राखियां एक लाख से शुरू होकर वजन के अनुसार कई लाख तक हो सकती है।

विशेष थाली लें और सीधे पहुंच जायें घर:
बाजार में इस बार विशेष तरह की थालियां आई हैं। कारोबारी हर्षत गुप्ता बताते हैं कि इसे लेकर सीधे भाई को टीका करने पहुंचा जा सकता है। इसमें रोली, चावल, दिया, सूती और डिजाइनर राखियां हैं। विशेष क्ले से बनी इन रंगीन डिजाइनर थालियों में पर्व की जरूरत से जुड़ा करीब-करीब सारा सामान मौजूद रहता है। खास बात यह है कि सिर्फ बड़ी थालियां ही नहीं, नन्हीं-नन्हीं हथेलियों पर पूजन सामग्री ले जाने वाली छोटी थालियां भी हैं। जहां बड़ी थाली की कीमत 160 से 200 तो छोटी थाली 50 रुपये प्रति पीस है।

हैंड मेड राखी थाली ट्रेंड में:
इस बार हैंड मेड राखी थाली ट्रेंड में है। विभिन्न तरीकों से तैयार की गयी इस थाली को बहनें खूब पसंद कर रही हैं। थाली को विभिन्न तरह के फूल, लैस, रंग -बिरंगे कपड़े वह अन्य चीजों से तैयार किया जा रहा है, जो देखने में भी काफी सुंदर है। थाली में चंदन, मिठाई, दीया और राखी रखने के लिए अलग-अलग भाग बनाये गये हैं। थाली की कीमत 250 से लेकर 1500 तक है।

नहीं है डिजाइन की कमी

कम कीमत वाली राखी हो या ज्यादा, हर तरह की रेंज में आपको राखी के सुंदर से सुंदर डिजाइन देखने के लिए मिल जाएंगे। सरार्फा बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। इसी तरह का नजारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में सभी बहनें अपने बजट अनुसार खरीदते हुए दिखाई दे रही हैं।

बाजार में चांदी की राखियों की मांग अधिक


लखनऊ। रक्षाबंधन को लेकर जहां बाजारों में रेशम के धागे की मांग है तो वहीं एक वर्ग में सोने-चांदी की राखियों की भी विशेष मांग है। इसी मांग को ध्याम में रखकर राजधानी के तमाम ज्वैलर्स ने विशेष तैयारी की है।
गोमतीनगर के सराफा कारोबारी राजीव कुमार ने बताया कि इस बार चांदी की कम वजन की राखियां खास आकर्षण हैं। इन राखियों में परंपरागत डिजाइन के साथ स्टाइलिश लुक भी है। रंग-बिरंगे मोतियों को चांदी की चेन में पिरोकर लेटेस्ट डिजाइनों में उतारा गया है। यह राखियां हर उम्र के भाइयों की कलाई पर खूब सजेंगी। विनोद माहेश्वरी ने बताया कि राखियों में चांदी की शुद्धता भी 90 फीसदी से अधिक है। इसे हर वर्ग के लोग खरीद सकेंए इसके लिए इनका वजन और कीमत काफी कम रखी गई है। महिलाएं अपने भाइयों के लिए राखी वाले ब्रेसलेट भी खरीद रही हैं।

सोने की राखियां 24-50 हजार:
सोने की राखियां 24 हजार से लेकर 50 हजार तक हजार तक में उपलब्ध है। इनमें गणेश, ओम, त्रिशूल आदि आकृति बने हुए हैं। भूषण भवन के शशि कुमार ने बताया कि चांदी की राखी कीमत एक से पांच हजार तक जायेगी। उन्होंने बताया यह कोलकाता, राजकोट और दिल्ली से आता है। पिछले कुछ सालों से चांदी की राखी की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। सोने की राखियां जहां एक से तीन ग्राम में उपलब्ध है, वहीं चांदी की राखी भी 5 ग्राम से लेकर 20 ग्राम तक में मिल रही है। बड़ी से लेकर लोकल कंपनियां मेकिंग चार्ज में छूट से लेकर अन्य आॅफरों से लोगों को लुभा रही हैं।

चांदी के ब्रेसलेट की सर्वाधिक डिमांड:
बहनों में चांदी के ब्रेसलेट की सर्वाधिक डिमांड है। आकर्षक ब्रेसलेट पांच से 10 हजार रुपये तक में उपलब्ध है। इस बार राजस्थानी गोटे, रुद्राक्ष, मोतियों व फूल से बनी राखी के साथ ही वेस्ट मैटेरियल से बनायी गयी राखियां लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। इसके अलावा कस्टमाइज फोटो वाली राखियां भी काफी आकर्षित कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

 जेपीएनआईसी को निजी कंपनी/कंसोर्टियम को 35 वर्ष के लिए लीज पर देगा एलडीए

ओपन बिड के माध्यम से वृंदावन बॉटलर्स एंड रॉकवुड होटल्स के कंसोर्टियम का हुआ चयनलखनऊ। नौ साल से जांच से घिरे सपा सरकार...

हरिद्वार तक 10,761 करोड़ से विस्तारित होगा गंगा एक्सप्रेसवे

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने...

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने रद्द की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, 2 दिन पहले ही अभ्यर्थियों तक पहुँच गए सवाल 

मुंबई। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगा है। जिसके बाद एमपीएससी ने मार्च में हुई स्क्रीनिंग...

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लगी आग, 16 नवजातों में से 15 की मौत, एक सुरक्षित

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से दिल...

CM योगी बोले- छह महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने 9 साल में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी ढंग से बिना भेदभाव सरकारी...

कंपनी ने हटाया विज्ञापन…कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर क्यों बढ़ा बवाल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के हाल ही में मॉडर्न ज्वेलरी ब्रांड का रक्षाबंधन विज्ञापन पर विरोध की आवाज उठने के बाद ये ऐड वापस...