back to top

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया
लखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक इस पर्व की परंपराओं को याद किया गया। इस अवसर पर भरत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में बसंत ऋतु की शुरूआत फूलदेई पर्व से होती है। हर वर्ष मार्च माह में जब पहाड़ों में बसंत आता है, तब छोटे-छोटे बच्चे जंगलों और पहाड़ों से रंग-बिरंगे फूल लाकर घर-घर के द्वार पर सजाते हैं। फूल रखते समय बच्चे पारंपरिक गीत गाते हैं फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…इसका भावार्थ है कि जिस घर के द्वार पर ये फूल रखे जाते हैं, उस घर में सदैव सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। बदले में घर के लोग बच्चों को फल चावल, गुड़ और मिठाइयाँ आदि भेंट देकर आशीर्वाद देते हैं। बिष्ट ने कहा गया कि भले ही आज लोग पहाड़ों से दूर शहरों में रह रहे हों, लेकिन उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराएँ आज भी उनके दिलों में जीवित हैं। इसी भावना के साथ लखनऊ सामूहिक रूप से इस पावन पर्व को मनाकर बसंत के आगमन का स्वागत किया गया। इस त्योहार को मानाने में बच्चो की भूमिका रहती है जिसमे कामना बिष्ट,भूमिका जोशी,ऋषिता सिंह,उन्नति,,हांसिका गोस्वामी,आरोही,भूमिका पांडे,अंशिका,दीवा,हेमा बिष्ट इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

पद्मश्री बतूल बेगम को मिला लोकनिर्मला सम्मान 2026

कार्यक्रम में पद्मश्री बतूल बेगम का विशेष गायन भी हुआलखनऊ। प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की पहल पर स्थापित संस्था सोनचिरैया की ओर...