back to top

बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गए थे महाराष्ट्र के मंत्री, सेल्फी वीडियो को लेकर विवादों में घिरे

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन शुक्रवार को उनकी दो सेल्फी वीडियो क्लिप सामने आने के बाद विवादों में घिर गए जिनमें कथित रूप से वह बाढग़्रस्त जिले के कुछ हिस्सों के सर्वेक्षण के दौरान मुस्कुराते और खुशी से हाथ हिलाते दिख रहे हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी राकांपा ने महाजन की निंदा की है। राकांपा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सवाल किया कि क्या मंत्री घूमने गए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को असंवेदनशील जल संसाधन मंत्री से इस्तीफा देने को कहना चाहिए।

एक क्लिप में महाजन के साथ एक अज्ञात व्यक्ति पश्चिमी महाराष्ट्र में कोल्हापुर में पानी के बीच सेल्फी वीडियो बनाता दिख रहा है। इस वीडियो में भाजपा के मंत्री मुस्कुराते और हाथ हिलाते हुए दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में महाजन सड़क पर खड़े होकर बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे हैं और व्यक्ति सेल्फी वीडियो बना रहा है। राकांपा नेता धनन्जय मुंडे ने ट्वीट किया, मंत्री गिरीश महाजन और अधिकारी मुस्कुरा रहे थे और उन्होंने सेल्फी वीडियो बनाई। क्या सत्तारूढ़ नेताओं में कोई संवेदनशीलता बची है? देवेंद्र फडणवीस जी, इस असंवेदनशील मंत्री का इस्तीफा लीजिए, संबंधित अधिकारियों को निलंबित कीजिए। मुंडे ने बाढ़ में एक बच्चे की मौत पर शोक जताते हुए महाजन से सवाल किया कि उन्हें स्थिति के प्रति अपने दृष्टिकोण को लेकर क्या शर्म नहीं आती? महाराष्ट्र के कई हिस्सों, खासकर सांगली और कोल्हापुर जिलों में पिछले एक सप्ताह से भयानक बाढ़ आई हुई है।

RELATED ARTICLES

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...