back to top

घोसी विधानसभा उपचुनाव : अखिलेश यादव ने कहा-भाजपा को हराकर पूरे देश को एक संदेश देगी घोसी की जनता 

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराकर पूरे देश में एक संदेश देने की अपील की।

अखिलेश ने लखनऊ में जारी अपील में कहा, घोसी के मतदाताओं से आज मैं कुछ खास कहना चाहता हूं। आज से पहले पूरे देश में घोसी कभी भी इतना अधिक चर्चा में नहीं रहा…. क्योंकि भाजपा के शासन में महंगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार से पीड़ित देशभर की जनता को लग रहा है कि घोसी की जनता भाजपा को हराकर पूरे देश को एक संदेश देगी कि दल-बदल करने वाले नेताओं को अब वह खुलकर हराएगी और विधायकों को खरीदने वाली भाजपा को सबक सिखाएगी।

सपा प्रमुख ने कहा कि जनता उसी को चुनेगी, जो दुख-दर्द में उसके साथ खड़ा होता है और उसके काम भी आता है। घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव वर्ष 2022 में यहां से निर्वाचित दारा सिंह चौहान के सपा छोड़ भाजपा में शामिल होने और विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण कराया जा रहा है। उपचुनाव के लिए आगामी पांच सितंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती आठ सितंबर को की जाएगी।

भाजपा ने इस उपचुनाव में चौहान को ही अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि सपा ने सुधाकर सिंह को टिकट दिया है। अखिलेश ने मतदाताओं के नाम जारी अपील में कहा, आप समूह बनाकर एक साथ वोट करने जाएं और किसी के दबाव में न आएं। अगर कोई दबाव डाले, तो तुरंत वीडियो बनाकर हमारे कार्यकर्ताओं को सूचित करें। अपना वोट जरूर डालें और याद रखें-एक भी वोट घटने न पाए, एक भी वोट बंटने न पाए।

यह भी पढ़े—कश्मीर, अरुणाचल पर चीन की आपत्ति पर PM मोदी ने कहा-देश के हर हिस्से में जी20 कार्यक्रम का आयोजन स्वाभाविक

RELATED ARTICLES

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...