back to top

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट से जीत हासिल करके श्रृंखला बराबर कर ली।वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 63 रन था लेकिन आखिर में उसकी टीम 36 ओवर में 138 रन पर आउट हो गई।न्यूजीलैंड के लिए भी टर्न लेती पिच पर छोटे लक्ष्य तक पहुंचना आसान नहीं रहा। उसका स्कोर भी एक समय पांच विकेट पर 96 रन था। उसके बाद टॉम लैथम (नाबाद 37) ने मार्क ब्रैसवेल (नाबाद 24) के साथ 37 रन की अटूट साझेदारी करके न्यूजीलैंड को 104 गेंद शेष रहते लक्ष्य तक पहुंचाया।

न्यूजीलैंड ने 32.4 ओवर में पांच विकेट पर 141 रन बनाए।न्यूजीलैंड की यह वनडे में 400वीं जीत थी जिससे उसने पांच मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर दिया। वेस्टइंडीज ने पहला मैच सात विकेट से जीता था।लेनोक्स ने 31 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद अपने सातवें वनडे में पहली बार पांच विकेट लिए।उन्होंने एक ऐसे पतन की शुरुआत की जिससे जॉन कैंपबेल (43) और अकीम ऑगस्ट (18) के बीच पहले विकेट की अच्छी साझेदारी के बावजूद वेस्टइंडीज ने 65 रन के अंदर अपने सभी 10 विकेट गंवा दिए। उसके केवल चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंचे। इनमें आमिर जांगू भी शामिल थे जिन्होंने 24 रन बनाए।

हेनरी निकोल्स (17) और विल यंग (28) ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दी तथा पहले विकेट के लिए लगभग पांच रन प्रति ओवर की दर से 35 रन जोड़े।न्यूजीलैंड ने यंग और मार्क चैपमैन (00) के विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए। निकोल्स के आउट होने से स्कोर तीन विकेट पर विकेट पर 52 रन हो गया। डैरिल मिचेल (28) और लैथम ने चौथे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। पांच मैचों की श्रृंखला का तीसरा मैच गुरुवार को गयाना में ही खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...

KIIFB के कामकाज, उधारी और प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा करेगी सुधा पिल्लई समिति

तिरुवनंतपुरम। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधा पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति को केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड (KIIFB) के...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...

अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान की पश्चिम एशिया में जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन ने मिसाइल रोकीं

दुबई । अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात से जुड़े दो...