back to top

यमुनानगर में गैंगस्टर भीम का एनकाउंटर, 20 हजार का इनामी ढेर

यमुनानगर। यमुनानगर जिला पुलिस को गैंगस्टर विरोधी अभियान के तहत बुधवार को बड़ी सफलता मिली। रटोली-खेड़ा रोड पर कुख्यात गैंगस्टर भीम और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गैंगस्टर की मौके पर ही मौत हो गई। भीम पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, नशा तस्करी और अवैध हथियारों सहित 7 से 8 संगीन धाराओं में मामले दर्ज थे।

पुलिस को गुप्त इनपुट मिला था कि भीम रटोली-खेड़ा रोड के पास मौजूद है। इसी आधार पर एक विशेष टीम गठित की गई और उसे पकड़ने के लिए मौके पर भेजा गया। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, भीम ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं।

करीब 20 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में पुलिस की ओर से लगभग 15 राउंड फायरिंग हुई, जबकि गैंगस्टर की ओर से 8 से 9 राउंड गोलियां चलाई गईं। फायरिंग के दौरान एक गोली पुलिसकर्मी की जैकेट पर भी लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ होने के चलते कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस की गोली लगने से गैंगस्टर भीम की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर तुरंत फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को मौके से एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

अयोध्या से यमुनानगर तक फैला था नेटवर्क

बताया जा रहा है कि भीम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या का निवासी था, लेकिन हाल ही में वह यमुनानगर के आजाद नगर इलाके में रह रहा था। उसने कुछ दिन पहले शहर के दो प्रमुख कारोबारियों बॉबी और कपड़ा व्यापारी रवि के घर पर भी फायरिंग की थी। दोनों से उसने पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी, जिससे पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया था।

इस एनकाउंटर के बाद यमुनानगर पुलिस ने राहत की सांस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ में शामिल टीम को सराहते हुए कहा कि शहर को दहशत में डालने वाला एक खतरनाक अपराधी अब खत्म हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि भीम का संपर्क हरियाणा और यूपी के कुछ अन्य गैंगों से भी था।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

फेसबुक से प्रधानमंत्री का भाषण हटाने के मामले में संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए 3 दिन दिए

नयी दिल्ली। संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...