back to top

जी 20 सम्मेलन : दिल्ली पुलिस का फुल ड्रेस में अभ्यास, यातायात प्रतिबंध लागू

दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर शनिवार को फुल ड्रेस में अभ्यास किया और इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों से आए कार के काफिलों को सुरक्षा प्रदान करते हुए अन्य स्थानों तक पहुंचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने लोगों से हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से आने-जाने संबंधी मार्गों संबंधी सुझावों का पता लगाने के लिए जी-20 वर्चुअल हेल्प डेस्क पर यातायात संबंधी अद्यतन जानकारी पर नजर रखने को कहा।

यह अभ्यास सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और अपराह्न साढ़े चार बजे से शाम छह बजे तक किया गया। इसके बाद तीसरा अभ्यास शाम सात बजे से आरंभ हुआ, जो रात 11 बजे तक चलेगा। पहले दो अभ्यास संबंधी वीडियों में नजर आया कि कार के काफिले के आगे बढ़ने के दौरान यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एस एस यादव ने कहा, कार के काफिले के साथ आज और कल पूर्ण अभ्यास के दौरान कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहने के कारण परामर्श जारी किए गए हैं। हमारा प्रयास है कि यातायात की आवाजाही अधिक प्रभावित न हो।

दिन में पहले दो अभ्यास के दौरान भी यातायात बाधित होने की आशंका के मद्देनजर लोगों को मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, कार के काफिलों को विभिन्न जगहों पर सुरक्षित पहुंचाने के अभ्यास के दौरान सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, सरदार पटेल मार्ग-कौटिल्य मार्ग, गोल मेथी गोलचक्कर, मानसिंह रोड गोलचक्कर, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड, जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग, भैरों मार्ग-रिंग रोड, सत्य मार्ग शांतिपथ गोलचक्कर, जनपथ-कर्तव्यपथ, बाराखंभा रोड रेड लाइट, टॉलस्टॉय मार्ग और विवेकानंद मार्ग आदि पर यातायात प्रभावित रहेगा।

परामर्श में कहा गया है कि रविवार को भी सुबह आठ बजे से सुबह नौ बजे तक, सुबह साढ़े नौ बजे से सुबह साढ़े 10 बजे तक और अपराह्न साढ़े बारह बजे से शाम चार बजे तक तीन बार अभ्यास किया जाएगा। रविवार को महात्मा गांधी मार्ग, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट चौक, शांति वन चौक, सलीम गढ़ बाईपास, भैरों रोड, रिंग रोड, मथुरा रोड, शेरशाह रोड, सी-हेक्सागन और मानसिंह रोड गोलचक्कर, गोल मेथी गोलचक्कर, तीन मूर्ति, यशवंत प्लेस, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग और टॉल्स्टॉय मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक उपयोगकर्ता ने सवाल किया कि क्या रविवार को अपराह्न एक बजे के आस पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी गई थी, पुलिस ने कहा, दिल्ली यातायात पुलिस ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात संबंधी ताजा जानकारी देने के लिए जी -20 वर्चुअल हेल्प डेस्क उपलब्ध कराई है, जिस पर हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी आदि से आने-जाने के लिए मार्गों का सुझाव दिया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि रविवार को यात्री उत्तर-दक्षिण गलियारे के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, नोएडा लिंक रोड, पुस्ता रोड, युधिष्ठिर सेतु, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रिंग रोड और मजनू का टीला मार्ग पर जा सकते हैं। पुलिस परामर्श में कहा गया है कि यात्रियों को नयी दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे तक यात्रा के लिए अपने निजी वाहनों, आटो-रिक्शा और टैक्सी का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी। इसमें बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर हिस्सों में सिटी बस सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी, लेकिन यातायात संबंधी ताजा स्थिति के आधार पर नयी दिल्ली जिले में कुछ मार्गों पर यातायात को किसी अन्य मार्ग पर मोड़ा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...