back to top

मेरठ में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे की गोली मारकर हत्या

मेरठ। जनपद के थाना जानी क्षेत्र में मंगलवार को बदमाशों ने बाफर गांव की पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे को कथित रूप से घर में घुसकर गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर बताया कि मंगलवार सुबह दो युवक जानी थाना क्षेत्र के बाफर गांव निवासी विकेंद्र उर्फ गौरी चौधरी (40) के पास पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि घायल विकेंद्र को परिवार के लोग केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। विकेंद्र की मां राजवीरी चौधरी 2015 तक जानी ब्लॉक की प्रमुख रही थीं।

थाना प्रभारी संजय वर्मा ने कहा कि आपसी रंजिश को लेकर विकेंद्र को गोली मारी गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना को चार साल पहले हुए एक हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। विकेंद्र दो माह पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था। स्थानीय पुलिस अधिकारी घटना की जांच पड़ताल में जुटे हैं और आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

RELATED ARTICLES

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस...

केरल में एक 37 वर्षीय व्यक्ति के लू से मरने का अंदेशा, राज्य में पहला मामला

कन्नूर (केरल)। केरल में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की लू के कारण मौत होने की आशंका है जो राज्य में इस साल का पहला...

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने एसएलसी के खिलाफ मामला वापस लिया

कोलंबो। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी न करने पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के खिलाफ अदालत में...