back to top

कर्नाटक: बाढ़ से मरने वालों की संख्या 31 पहुंची, शाह करेंगे हवाई सर्वेक्षण

बेंगलुरू: कर्नाटक में बारिश से संबंधित घटनाओं में चार और लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 31 पर पहुंच गई है और राज्य में बाढ़ की स्थिति रविवार को भी गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बेलगावी जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा उनके साथ रहेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि गत रात चार और लोगों के मरने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है जबकि 14 लोग लापता हैं। इसमें बताया गया है कि 3.14 लाख लोगों को दूसरे स्थानों में ले जाया गया है और उनमें से 2.18 लाख लोग 924 राहत शिविरों में रह रहे हैं। येदियुरप्पा ने यहां पत्रकारों से कहा, मैं बेलगाम (बेलगावी) जा रहा हूं। हमारे (भाजपा के) गृह मंत्री अमित शाह वहां आ रहे हैं। हम एक साथ बेलगाम, बागलकोट और अन्य इलाकों में हवाई सर्वेक्षण करेंगे। जब वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे उसके बाद मैं लौट आऊंगा।

 

राज्य सरकार ने शनिवार को 17 जिलों में 80 तालुकों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया और कहा कि इन स्थानों पर राहत एवं बचाव अभियान पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ज्यादातर तालुक बेलगावी जिले के हैं जिस पर बाढ़ का प्रकोप सबसे अधिक है। सरकार ने आकलन किया है कि भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में 21,431 मकानों और 4.16 लाख हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान पहुंचा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को सबसे ज्यादा प्रभावित बेलगावी और बागलकोट जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भूस्खलन की घटनाओं के मद्देनजर बेंगलुरू और मंगलुरू को जोडऩे वाला राष्ट्रीय राजमार्ग कम से कम सोमवार तक बंद रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि दक्षिण कन्नड़ जिले में नेत्रावती नदी में जल स्तर में मामूली कमी आई है।

 

बंटवाल के समीप भी जल स्तर में कमी आई है। बंटवाल में उफान पर चल रही नदियों के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए जिससे कई लोग प्रभावित हुए। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जनार्दन पुजारी का परिवार भी शामिल है। यहां मिली रिपोर्टों के अनुसार, बेल्लारी में तुंगभद्रा नदी के उफान पर होने के कारण हम्पी किले के समीप एक पुल डूब गया जिससे कम्प्ली और गंगावती शहरों के बीच सड़क यातायात बाधित हुआ।

RELATED ARTICLES

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

अब्दुल्ला ने जंतर-मंतर पर दिए गए बयान के लिए महबूबा परसाधा निशाना, पूछा- माफी कहां है?

श्रीनगर/नई दिल्ली। उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बीच जंतर-मंतर बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...