back to top

महराजगंज : बुजुर्ग की हत्या के मामले में पांच लोगों को उम्र कैद

महाराजगंज । महराजगंज जिले की एक अदालत ने 19 वर्ष पुराने हत्या के एक मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और प्रत्येक दोषी पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जिला और सत्र न्यायाधीश अरविंद मलिक ने पुरानी दुश्मनी के चलते एक बुजुर्ग की हत्या के आरोपियों को दोषी करार देते हुए बृहस्पतिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और हर आरोपी पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

जुर्माना न देने पर दोषियों को छह महीने की अतिरिक्त जेल की सजा काटनी होगी। घटना के संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सिद्धार्थ ने बताया कि महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना इलाके के आरोपी गिरीश चंद पांडेय (73), अशोक पांडेय (38), संजय कुमार पांडेय (46), अखिलेश पांडेय (42) और शकुंतला देवी (65) को हत्या का दोषी करार देते हुए अदालत ने सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में ठूठीबारी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और जांच पूरी कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। एएसपी के अनुसार 20 मई 2006 को ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम खरजा निवासी ओमकार नाथ पांडेय (75) की पुरानी रंजिश के चलते लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद सजा सुनाई।

RELATED ARTICLES

यूएपीए मामले में शरजील इमाम की जमानत याचिका पर अपना रुख बताए पुलिस : सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली दंगों के पीछे कथित ‘बड़ी साजिश’ से जुड़े मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत...

3 इडियट्स’ का रैंचो सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं… आमिर खान ने तोड़ी गलतफहमी

लंदन फिल्म फेस्टिवल में बोले आमिर, बोले-वांगचुक के काम का सम्मान जरूरी, अनशन खत्म करने की भी अपील नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान ने स्पष्ट...

सोनम वांगचुक के अनशन का 20वां दिन, बोले- मैं किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूंगा

नयी दिल्ली। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जीवित रहेंगे। उनकी अनिश्चितकालीन भूख...

भारत ने महिला विश्व कप के लिए भरोसेमंद खिलाड़ियों पर ही भरोसा दिखाया

नयी दिल्ली। भारत ने अगले महीने बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए महिला हॉकी टीम में भरोसेमंद खिलाड़ियों पर ही...

FCNR जमा के जरिये एनआरआई भारत में ला सकते हैं 70-80 अरब डॉलर: विशेषज्ञ

सिंगापुर । अनिवासी भारतीय (एनआरआई) मौजूदा एफसीएनआर पहल के तहत भारत में 70-80 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा ला सकते हैं। इसके तहत बैंक...

आईटी कंपनियों के शेयर में लिवाली से घरेलू बाजारों शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई । सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी...