back to top

वित्त मंत्री ने की वित्त, कार्पाेरेट कार्य मंत्रालय के कर्मचारियों के टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा

नई दिल्ली। वित्त एवं कार्पाेरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को मंत्रालय के कर्मचारियों के कोविड- 19 टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की और अधिकारियों से खुद और अपने परिवार को टीका लगाने का आग्रह किया। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज वित्त मंत्रालय और कार्पाेरेट कार्य मंत्रालय के सभी विभागों के सेक्शन आफीसर से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ बातचीत की और इस दौरान पात्र अधिकारियों के बीच टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की।

अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने 11 से 14 अप्रैल के बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण उत्सव के प्रधानमंत्री के आह्वान को दोहराया और अधिकारियों से पूरी सख्ती के साथ कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने कार्यालय में सभी कर्मचारियों के बीच मास्क पहनने, बार बार हाथ धोने और सेनिटाइज करने तथा शारीरिक स्तर पर दूरी बनाए रखने की हिदायत दी।

कोविड- 19 के सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री की यह बैठक छह अलग अलग समूहों में हुई। बैठक वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई। बातचीत के दौरान वित्त मंत्री ने दोनों मंत्रालय में पात्र अधिकारियों, कर्मचारियों को लगाए गए टीकों की संख्या के बारे में भी जानकारी ली। बातचीत के दौरान वित्त मंत्री ने कोविड- 19 टीके के महत्व को रेखांकित किया और अधिकारियों से आग्रह किया कि वह को- विन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर जल्द से जल्द टीका लगवाएं।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, राजधानी में बिका 27 करोड़ का सोना

लखनऊ। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी को शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार सोने के बढ़े दामों ने सरार्फा बाजार में रौनक...

हवन-पूजन और भंडारे के साथ मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गयालखनऊ। रविवार को अक्षय पुण्य की प्राप्ति की कामना को लेकर भगवान परशुराम के पूजन के...

जैन मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक मना ‘अक्षय तृतीया’ महापर्व

​प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के 'इक्षु रस' (गन्ने के रस) के प्रथम आहार की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन ​लखनऊ। राजधानी लखनऊ के समस्त दिगंबर...

भजन कीर्तन सुन संगत हुई निहाल, भक्तों ने चखा लंगर

खालसा सजना दिवस के दो दिवसीय दीवान का भव्य समापन लखनऊ। गुरुद्वारा सदर, लखनऊ में खालसा सजना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय...

‘वो अफसाना’ में होगी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

एमबी क्लब ग्राउंड पर पहली मई की शाम को होगा मंचन लखनऊ। सबसे दिलचस्प और अनूठी साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कथा पर...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...