back to top

मोहनलालगंज में थम नहीं रहा बुखार, डेंगू से 36 और ग्रसित

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। बुखार से मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में लोग बेहाल हैं। दो दिन पहले एक महिला की मौत के बाद एक और मरीज की हालत नाजुक बनी हुुई। वहीं डेंगू की रफ्तार में 36 और लोग आ गये।

मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में लगातार डेंगू के लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। क्षेत्र में काफी संख्या में लोग बुखार से ग्रसित हैं। रविवार को यहां एक महिला की भी मौत हो गयी थी। उसमें बुखार के लक्षण पाये गये थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र में डेंगू फैलने की पुष्टि नहीं कर रहा है। दूसरी ओर यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज की व्यवस्था भी नाकाफी साबित हो रही है। लोग निजी अस्पतालों में इलाज कराने को विवश हैं।

जांच तक की सुविधा न होने पर लोगों को निजी पैथालॉजी जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुखार फैलने के बावजूद सीएमओ मनोज अग्रवाल ने एक बार भी सीएचसी में इलाज का जायजा लेने की जहमत नहीं उठायी। सरकारी इलाज की व्यवस्था ध्वस्त होने का फायदा निजी अस्पताल उठा रहे हैं। मरीजों को प्लेटलेट्स कम होेने का डर दिखाकर प्लेटलेट्स चढ़ाकर उनसे धनउगाही की जा रही है।

इसके साथ ही बीते चौबीस घंटों के अन्दर 36 और लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। इस दौरान चन्दरनगर मेंं 5, अलीगंज, सरोजनीनगर व इन्दिरानगर में 4-4, ऐशबाग, चिनहट, एनके रोड, सिल्वर जुबली, टूडियागंज व रेडक्रास 3-3 और माल में -1 मरीज मिला।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1720 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर 9 लोगों को नोटिस जारी किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीम ने मुमताज कालेज जूतरी वाली गली, पाल तिराहा राजाजीपुरम, एडी मण्डल गेट सेक्टर-सी अलीगंज, मंत्री आवास वैभवखण्ड गोमतीनगर, जय प्रकाश नगर चैराहा आलमबाग, ऐरा हास्पिटल के सामने, सेक्टर-16 मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन के पास, ओमेक्स सिटी गेट औरंगाबाद के आस-पास लार्वा रोधी रसायन व फागिंग का कार्य कराया और लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...