back to top

लखनऊ के किसान समूह ने फ्लिपकार्ट पर किया 2 लाख किलो आटे का व्यापार

विशेष संवाददाता लखनऊ। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुवेर्दी से सोमवार को फ्लिपकार्ट समर्थ कृषि कार्यक्रम के तहत निराला हर्बल एफपीओ के प्रतिनिधियों तथा फ्लिपकार्ट के एसोसिएट डायरेक्टर हसन याकूब ने मुलाकात की।

उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए अपर मुख्य सचिव कृषि को बताया कि केवल तीन महीनों में फ्लिपकार्ट के माध्यम से 2 लाख किलोग्राम गेहूं के आटे के पैकेट बेचे हैं, जिसके परिणामस्वरूप 50 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस पर अपर मुख्य सचिव कृषि द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए यह एक प्रेरणादायक सफलता साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि अन्य किसानों को भी अपनी खेती और आॅनलाइन मार्किटिंग को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ई-कॉमर्स प्रौद्योगिकी माध्यमों को अपनाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि एफपीओ निराला हर्बल यूपी के हजारों किसानों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसे देशभर में ई-कॉमर्स पर अपने उत्पाद बेचने के लिए फ्लिपकार्ट द्वारा प्रशिक्षित और सुसज्जित किया गया था। मई 2023 में फ्लिपकार्ट किराने पर इस एफपीओ के नए स्थापित ब्रांड को शामिल किया गया था।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...