back to top

बुमराह की चोट पर नजर, अंतिम एकादश में जो खेलेगा वो करेगा भारत का प्रतिनिधित्व : राठौड़

ब्रिसबेन। भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की पेट की मांसपेशियों में खिंचाव पर नजर रखी जा रही है लेकिन दौरा करने वाली टीम में चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट के लिए उन्होंने बड़े बदलाव का संकेत दिया। भारतीय टीम प्रबंधन आधे फिट बुमराह को भी खिलाकर जोखिम नहीं लेगा क्योंकि वह इस तेज गेंदबाज को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की निर्णायक पांच फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू श्रृंखला में खिलाना चाहता है।

राठौड़ ने श्रृंखला के अंतिम मैच की पूर्व संध्या पर कहा, चोटों की अब भी निगरानी की जा रही है। हमारा मेडिकल स्टॉफ खिलाडय़िों के साथ काम कर रहा है। मैं अभी इस स्थिति में नहीं हूं कि इस समय टिप्पणी कर सकूं। उन्होंने कहा, हम उन्हें उतना समय देना चाहेंगे जितना दे सकते हैं और कल सुबह ही आपको पता चल पाएगा कि अंतिम एकादश में कौन खेलेगा। स्टार स्पिनर आर अश्विन और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी पूरी तरह फिट नहीं हैं।

दिलचस्प बात है कि राठौड़ की अंतिम एकादश पर एक अन्य टिप्पणी में उन्होंने कहा था कि मैदान पर जो भी खिलाड़ी उतरेंगे, वे भारत के लिए खेलने के हकदार होंगे। उन्होंने कहा, चोट के साथ या बिना चोटों के, भारत जो अंतिम एकादश मैदान पर उतारेगा, वे सभी इसमें होने के हकदार होंगे। ए सभी टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका पाने के हकदार हैं और अगर वे अपनी काबिलियत के हिसाब से खेलते हैं तो मुझे नहीं दिखता कि वे अच्छा क्यों नहीं करेंगे।

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने संकेत दिया कि वाशिंगटन सुंदर और शारदुल ठाकुर दोनों खेलने की दौड़ में है, उन्होंने कहा, इसलिए हम फिर से अपनी प्रक्रिया और अपने खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं। जहां तक बुमराह पर सही जानकारी मुहैया करने का संबंध है तो ऐसा लगता है कि टीम प्रबंधन की मिलकर रणनीति यही है कि आस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को यह महसूस नहीं कराया जाए कि उनके लिए सबसे खतरनाक खिलाड़ी दौड़ से पहले ही बाहर है।

राठौड़ ने एक अन्य सवाल पर कहा, मेडिकल टीम उसकी देखरेख कर रही है इसलिए हम कल सुबह तक का इंतजार करेंगे कि वह खेलने के लिए फिट है या नहीं। जब उनसे घुमाकर पूछा गया तो क्या भारत आधे फिट गेंदबाज को मैदान पर उतारने का खतरा ले सकता है तो राठौड़ ने जवाब दिया, वह तभी खेलेगा जब वह फिट होगा।

राठौड़ ने भी इस सवाल पर कहा, मेडिकल टीम से मिली सलाह पर निर्भर करता है कि हम उसे खिलाने पर फैसला करेंगे या नहीं। अगर वह खेल सकता है तो वह खेलेगा और वह नहीं खेल सकता तो वह नहीं खेलेगा। यह पूछने पर कि क्या ऋषभ पंत और रिद्घिमान साहा दोनों को खेलने का मौका मिलेगा तो उन्होंने कहा, अब भी चोटों की काफी चिंताएं हैं। उन पर नजर रखे हुए हैं और रिहैब प्रक्रिया में वे कैसा करते हैं, इन सभी सवालों का जवाब कल सुबह ही मिल सकता है जब हमें पता चलेगा कि इस मैच में अंतिम एकादश में कौन खेलने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...