back to top

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया

जम्मू-कश्मीर । जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। यह मुठभेड़ शुक्रवार रात से शुरू हुई थी और अभी तक जारी है। सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन अखल’ नाम दिया है। भारतीय सेना की चिनार कोर ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया, रातभर गोलीबारी जारी रही। सतर्क सैनिकों ने संतुलित तरीके से कार्रवाई करते हुए घेराबंदी को मजबूत बनाए रखा। अब तक एक आतंकवादी मारा जा चुका है और ऑपरेशन अभी जारी है।

सुरक्षा एजेंसियों को शुक्रवार को कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी ‘एक्स’ पर पुष्टि करते हुए कहा कि एसओजी, सेना और सीआरपीएफ की टीमें ऑपरेशन में शामिल हैं। यह इस हफ्ते की तीसरी बड़ी मुठभेड़ है। इससे पहले गुरुवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकवादी मारे गए थे, जो पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ कर रहे थे। सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े तीन आतंकवादी भी एक विशेष ऑपरेशन में मारे गए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जानकारी दी थी कि ये तीनों आतंकी पाकिस्तान के थे और 22 अप्रैल को पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या में शामिल थे।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के कप्तान बने, सूर्यवंशी पहली बार टीम में शामिल

नई दिल्ली। कई दिनों से चल रही खबरों पर आज श्रेयस अय्यर नए कप्तान के तौर पर भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनाए...