back to top

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ सामाजिक समरसता का महापर्व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बच्चों द्वारा मनमोहक गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियां ने माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पटवा महासभा द्वारा पुरष्कृत भी किया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाओं के साथ समाज में प्रेम व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए किंज जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. पंकज पटवा ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, शिक्षा और आपसी सहयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। यदि समाज के लोग शिक्षित और जागरूक होंगे तो वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। डॉ. पंकज पटवा ने कहा कि समाज के लोगों को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार और बेहतर मार्गदर्शन देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों से लोगों के बीच आपसी मेल-मिलाप बढ़ता है और समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई ऊर्जा मिलती है। वहीं समारोह में पटवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटवा ने कहा कि हमारा एक उद्देश्य समाज के योग्य युवक-युवतियों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी खोजने में परिवारों की सहायता करना भी है। उन्होंने सभी समाज बंधुओं से संगठन को मजबूत बनाने और समाज के विकास में सहयोग देने की अपील की। पटवा महासभा के प्रदेश महामंत्री अशोक पटवा ने कहा कि समाज में अभी भी जागरूकता का अभाव है और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के लोग शिक्षित और जागरूक नहीं होंगे, तब तक सामाजिक और आर्थिक विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने युवाओं को समाज की प्रगति में आगे आकर योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि डॉ. अजय पटवा, राम लखन पटवा, विनोद पटवा, रामजी पटवा, अशोक पटवा, धर्मेश पटवा, दीपक पटवा, नीलेश पटवा, सतीष पटवा, धर्मेंद्र पटवा, संतोष पटवा, राकेश पटवा, कुलदीप पटवा समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...

पद्मश्री बतूल बेगम को मिला लोकनिर्मला सम्मान 2026

कार्यक्रम में पद्मश्री बतूल बेगम का विशेष गायन भी हुआलखनऊ। प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की पहल पर स्थापित संस्था सोनचिरैया की ओर...