back to top

व्यवसायिकता के दौर में खोया मरीज और डॉक्टर के बीच भावनात्मक संवाद: मुख्यमंत्री

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि व्यवसायिकता हावी होने की वजह से आम लोगों में चिकित्सकों के प्रति सम्मान कम हुआ है और मरीज तथा डॉक्टर के बीच जज्बात खत्म हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर स्माइल मशाल ज्योति आशीर्वाद कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद कहा कि मरीजों और चिकित्सकों के बीच भावनात्मक संवाद होना चाहिए, लेकिन व्यवसायिकता के इस दौर में यह रिश्ता खो चुका है।

उन्होंने कहा कि व्यवसायिकता हावी होने की वजह से डॉक्टरों के प्रति आम लोगों के मन में सम्मान भी कम हुआ है। योगी ने कहा कि स्माइल जैसी परियोजनाएं समाज के गरीब व्यक्ति के साथ ही हर वर्ग के चेहरे पर खुशहाली लाने के साथसाथ एक डॉक्टर के संवेदनशील और मानवीय चेहरे को समाज के सामने पेश भी करते हैं।

यह पहल चिकित्सक और आम लोगों के बीच खत्म हो चुके संवाद को बहाल करने की कोशिश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं के नाकाम होने के तीन कारण होते हैं। पहला, जब हम किसी योजना की पूरी तैयारी नहीं करते हैं। दूसरा, योजना को लेकर जागरुकता का अभाव और तीसरा, जिम्मेदार लोगों द्वारा अपने दायित्वों को पूरी तरह से नहीं निभाया जाना।

योगी ने कार्यक्रम के दौरान स्माइल फाउंडेशन से जुड़े बच्चों को प्रोत्साहन के तौर पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए कई डॉक्टरों को भी सम्मानित किया। इसके पूर्व, लखनऊ के 1090 चौराहे पर स्माइल मशाल ज्योति आशीर्वाद रैली का भी आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...