back to top

प्रतिष्ठित नागरिकों ने चुनाव आयोग से राजनीतिक दलों के चंदे में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा

पूर्व चुनाव आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह और कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज सहित प्रतिष्ठित नागरिकों ने चुनाव आयोग से मतदान, गिनती की अखंडता और राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरटीआई कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज ने कहा कि मतदाता सत्यापन योज्ञ पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपैट) प्रणाली को पूरी तरह से मतदाता-सत्यापन योज्ञ बनाने के लिए पुन:समीक्षा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, वोट को वैध बनाने के लिए एक मतदाता को वीवीपैट पर्ची अपने हाथ में रखनी चाहिए और उसे चिप-मुक्त मतपेटी में डालना चाहिए।

परिणाम घोषित होने से पहले सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए इन वीवीपैट पर्चियों की पूरी गिनती की जानी चाहिए। इस प्रयोजन के लिए, वीपीपैट पर्चियां आकार में बड़ी होनी चाहिए और इस तरह से मुद्रित की जानी चाहिए कि उन्हें कम से कम पांच वर्षों तक संरक्षित किया जा सके।

पूर्व चुनाव आयुक्त हबीबुल्लाह ने कहा कि समय की मांग को देखते हुए चुनावी प्रणाली को विकसित करना होगा। उन्होंने कहा, हम यह नहीं कह रहे हैं कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को समाप्त कर दिया जाना चाहिए और मतपत्रों पर वापस लाना चाहिए। ऐसे प्रश्न हैं जिसके उत्तर नहीं है और हम संतुष्ट नहीं हैं। इस मौके पर अधिवक्ता प्रशांत भूषण भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ईवीएमावीवीपैट मतदान आवश्यक लोकतंत्र सिद्धांतों का अनुपालन नहीं करता है कि प्रत्येक मतदाता को यह सत्यापित करने में सक्षम होना चाहिए कि उसका वोट जैसा मत डाला था, वैसा ही दर्ज किया गया और जैसा दर्ज किया गया वैसा ही गिना गया।

उन्होंने कहा कि हालांकि, चुनाव आयोग ने सभी ईवीएम में वीवीपैट उपकरण की व्यवस्था की है। इतना ही नहीं वीवीपैट का समय काफी कम कर दिया गया है। सात सेकंड के लिए एक छोटी पेपर की पर्ची दिखाई देती है और फिर गायब हो जाता है तथा इसे गिना भी नहीं जाता। उन्होंने इस आशय का पांच हजार से अधिक नागरिकों द्वारा हस्ताक्षरित एक ज्ञापन भी प्रस्तुत किया और मतदान और गिनती की अखंडता, मतदाता सूची की अखंडता और राजनीति में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपनी मांगें रखीं।

RELATED ARTICLES

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

महंगा फ्यूल और पश्चिम एशिया संकट बना भारतीय एविएशन के लिए डबल झटका: रिपोर्ट

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट और उससे पैदा हुई भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं का असर भारतीय विमानन क्षेत्र की रिकवरी पर लगातार पड़ रहा...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...