back to top

एलिमिनेटर : RCB से SRH का मुकाबला, हारने वाली टीम का खत्म हो जायेगा सफर

अबुधाबी। कठिन चुनौतियों से पार पाकर प्लेआफ में जगह बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद का सामना आईपीएल एलिमिनेटर में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा तो वह जीत की इस लय को कायम रखते हुए खिताब की ओर अगला कदम बढाने के इरादे से उतरेगी । टूनार्मेंट में धीमी शुरूआत के बाद दूसरे चरण में दमदार प्रदर्शन करके सनराइजर्स ने अंकतालिका में आरसीबी से ऊपर तीसरे स्थान पर रहकर प्लेआफ में जगह बनाई । टूनार्मेंट के लीग चरण के आखिरी मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन एक दूसरे से एकदम विपरीत रहा।

आरसीबी लगातार चार मैच हारकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर रही जबकि सनराइजर्स ने जीत की हैट्रिक लगाई। सनराइजर्स ने आखिरी तीन मैचों में दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और शीर्ष पर रही मुंबई इंडियंस को हराया। करो या मरो के आखिरी मुकाबले में मुंबई को दस विकेट से हराकर उसका हौसला बुलंदी के सातवें आसमान पर है। इसका श्रेय डेविड वार्नर और रिधिमान साहा की शुरूआती जोड़ी को जाता है । दोनों ने दिल्ली के खिलाफ 107 और मुंबई के खिलाफ 151 रन की साझेदारी की।

वार्नर अभी तक 14 मैचों में 529 रन बना चुके हैं जबकि साहा ने तीन मैचों में 184 रन बनाकर साबित कर दिया कि शुरूआती मैचों में उन्हें नहीं उतारकर टीम प्रबंधन ने चूक की थी । वार्नर और साहा का प्रदर्शन इतना उम्दा रहा कि मनीष पांडे, केन विलियमसन , प्रियम गर्ग और जैसन होल्डर को कुछ करना ही नहीं पड़ा । गेंदबाजी में सनराइजर्स के पास संदीप शर्मा, होल्डर, शाहबाज नदीम, टी नटराजन और राशिद खान जैसे फार्म में चल रहे गेंदबाजी हैं।

संदीप ने पावरप्ले में और नटराजन ने डैथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया है ।राशिद बीच के ओवरों में काफी किफायती साबित हुए हैं। दूसरी ओर विराट कोहली की आरसीबी को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा । लगातार चार मैच हारकर टीम का आत्मविश्वास हिल गया होगा । कप्तान कोहली का फोकस हालांकि पिछले प्रदर्शन को भुलाकर अगले तीन मैच के साथ खिताब जीतने पर होगा । दिल्ली के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके।

आरोन फिंच की जगह खेलने उतरे जोश फिलीपे ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके। युवा देवदत्त पडीक्कल ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है । कोहली और एबी डिविलियर्स को इस मैच में अपेक्षा के अनुरूप खेलना होगा। गेंदबाजी में नवदीप सैनी की वापसी संभव है जो चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे । मोहम्मद सिराज, इसुरू उडाना , क्रिस मौरिस तेज गेंदबाजी का तो वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल स्पिन का जिम्मा संभालेंगे।


टीमें


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, इसुरु उदाना, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम जम्पा।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिद्घिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जैसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, सिद्घार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...