उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से राज्यसभा की 11 सीटों के लिए नौ नवंबर को होगा चुनाव

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों और उत्तराखंड से एक सीट के लिए नौ नवंबर को चुनाव होंगे। ये सीटें अगले महीने रिक्त हो रही हैं। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में घोषणा की।

भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह एवं नीरज शेखर, सपा नेता चंद्रपाल सिंह यादव, राम गोपाल यादव, राम प्रकाश वर्मा एवं जावेद अली खान, बसपा नेता राजाराम एवं वीर सिंह और कांग्रेस नेता पन्ना लाल पूनिया, उत्तर प्रदेश से वे 10 राज्यसभा सदस्य हैं, जो 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

अभिनेता-नेता राज बब्बर का भी उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा। मतगणना तय प्रक्रिया के अनुसार, मतदान के बाद नौ नवंबर की शाम को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles