back to top

तमिलनाडु में स्टूडेंट्स के लिए शुरू हुआ खास टीवी चैनल

चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को शिक्षा से संबंधित एक विशेष टीवी चैनल की शुरुआत की। इसका लक्ष्य पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षण सामग्री प्रदान कर उनके लिए शिक्षा को सुगम बनाना है। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने स्कूली शिक्षा विभाग की पहल कल्वी थोलाइक्काची (एजुकेशन टीवी) की शुरुआत की। स्कूली शिक्षा मंत्री केए सेनकोट्टैयन ने कहा कि यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है। इस चैनल पर स्कूली बच्चों को लक्ष्य कर बनाए गए कार्यक्रमों का प्रसारण होगा।

 

इसके अलावा इस पर नौकरियों और संबंधित मुद्दों की भी जानकारियां मिलेंगी। पलानीस्वामी ने कहा कि यह टीवी चैनल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए विभिन्न विषयों पर ज्ञान प्रदान करेगा। पलानीस्वामी ने कहा, प्रसारण सामग्री में प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण, स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा की गई घोषणाओं, आधुनिक शिक्षण और शिक्षाविदों के विचार शामिल होंगे। सेनकोट्टैयन ने कार्यक्रम में कहा, अब बच्चे घर पर बैठकर भी सीख सकेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुडुचेरी पहुंचने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने यहां बुनियादी ढांचे, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा,...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...