back to top

ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को जन्मदिन के दिन किया गिरफ्तार,सुबह से चल रही थी रेड

रायपुर/भिलाई । कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भिलाई स्थित उनके आवास से शुक्रवार सुबह की गई, जब ईडी की टीम ने राज्य में कथित शराब घोटाले की जांच के तहत कई ठिकानों पर छापेमारी की। खास बात यह है कि आज चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी है।

विधानसभा का अंतिम दिन और राजनीतिक हलचल

ईडी की टीम सुबह करीब 6:30 बजे तीन गाड़ियों में चैतन्य के भिलाई स्थित घर पहुंची और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सुरक्षा में छापेमारी की गई। पूछताछ और तलाशी के बाद ईडी ने चैतन्य को गिरफ्तार किया। खास बात यह है कि आज चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी है।

यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है जब छत्तीसगढ़ विधानसभा का आज अंतिम दिन है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सदन में रायगढ़ जिले में पेड़ कटाई के मुद्दे को उठाने वाले थे। ईडी की यह कार्रवाई राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम मानी जा रही है।

घोटाले की राशि बढ़कर हुई ₹3,200 करोड़
इससे पहले 7 जुलाई को आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (EOW) ने इस शराब घोटाले में चौथी पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें घोटाले की अनुमानित राशि को पहले के ₹2,161 करोड़ से बढ़ाकर ₹3,200 करोड़ बताया गया। चार्जशीट 30 जून को दाखिल की गई थी।

अब तक इस मामले में कुल पांच चार्जशीट दायर की जा चुकी हैं। आरोपियों में 29 आबकारी अधिकारी (जिला अधिकारी, सहायक आयुक्त, उप आयुक्त) शामिल हैं, जिनमें कई सेवानिवृत्त अधिकारी भी हैं।

ईडी की जांच में बड़ा खुलासा
ईडी की जांच में यह सामने आया है कि छत्तीसगढ़ में एक संगठित शराब सिंडिकेट काम कर रहा था। इसमें प्रमुख रूप से अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और कई अन्य प्रभावशाली लोग शामिल थे। इस सिंडिकेट ने साल 2019 से 2022 के बीच करीब ₹2,161 करोड़ की अवैध कमाई की।

जांच में यह भी सामने आया कि तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को हर महीने इस घोटाले से नकद राशि दी जाती थी। यह घोटाला बड़े स्तर पर और संगठित तरीके से चलाया गया।

घोटाले का तरीका: शराब पर कमीशन और बिना रिकॉर्ड बिक्री
ईडी ने खुलासा किया कि शराब की खरीदारी पर डिस्टिलर्स (शराब बनाने वाली कंपनियों) से प्रति केस रिश्वत ली जाती थी। यह शराब छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम (CSMCL) के जरिए खरीदी जाती थी।सरकारी दुकानों से बिना रिकॉर्ड के कच्ची देशी शराब बेची जाती थी, जिससे राज्य सरकार को कोई राजस्व नहीं मिला और पूरी कमाई सिंडिकेट के पास जाती थी।

इसके अलावा डिस्टिलर्स को फिक्स मार्केट शेयर दिए जाते थे, ताकि वे कार्टेल बनाकर बाजार में कब्जा जमा सकें। साथ ही FL-10A लाइसेंसधारकों को विदेशी शराब के व्यापार में एंट्री दिलाने के लिए मोटी रिश्वत वसूली जाती थी।

अब तक 205 करोड़ की संपत्ति अटैच
ईडी इस मामले में अब तक ₹205 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को अटैच कर चुकी है। जांच अभी भी जारी है और अधिकारियों के अनुसार इसमें अनेक बड़े नामों के सामने आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...