back to top

दीनदयाल धाम मेला में मुख्य आकर्षण होंगे इको फ्रेंडली आतिशबाजी, डिजिटल प्रदर्शनी

संवाददाता मधुसूदन शर्मा मथुरा। दीनदयाल धाम (फरह) एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता, भारत माता की अमर सपूत महामानव, पं० दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाला चार दिनी विराट मेला एवं प्रदर्शनी लोक कला और कला संस्कृति को समर्पित होगा। मेला मे तीस विविध प्रकार के कार्यक्रम होंगे।

मेला का शुभारम्भ 11अक्टूबर को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उतर प्रदेश द्वारा विराट किसान संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का उदघाटन के साथ होगा। इस बार मेला में जहां एक ओर मुख्य आकर्षण डिजिटल प्रदर्शनी और इको फ्रेंडली आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा, तो वहीं दूसरी ओर राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका विषय पर तीन सौ चिकित्सकों की और एकात्म मानववाद विषय पर संगोष्ठी आयोजित होगी। कार्यक्रमों में प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह और लक्ष्मी नारायण चौधरी सभी, स्थानीय विधायक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय अधिकारी, प्रचारक उपस्थित रहेगें।

पं०दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति दीनदयाल धाम की बैठक पं० दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर के सभा कक्ष में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में पंडित जी के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले चार दिवसीय मेला के संबंध में समिति पदाधिकारी द्वारा समीक्षा की गई। मेला मंत्री मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस बार मेले में चार दिनों में 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक 30 कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रमों के संयोजकों ने अब तक की गई तैयारी की जानकारी दी।

मंत्री मनीष अग्रवाल ने बताया कि विराट किसान संगोष्ठी में विभिन्न जनपदों के पांच हजार किसान भाग लेंगे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एक हज़ार छात्र प्रतिभाग करेगें। उन्होंने बताया कि पंडित जी के जन्म दिवस के अवसर पर एकात्म मानववाद विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि इंद्रेश जी अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहेगें। कुश्ती दंगल में लक्ष्मीकांत वाजपेई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रहेंगे। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में जयवीर सिंह कैबिनेट मंत्री और जन्मोत्सव हवन में लक्ष्मी नारायण चौधरी कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें रहेगें।

मेला में नवोदय कवि सम्मेलन और राष्ट्रीय कवित्री सम्मेलन, विराट, कुश्ती दंगल, लोकगायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, रसिया दंगल, शिशु विद्यार्थियों का रंगमंचीय कार्यक्रम, रंगोली, गौ पूजन एवं स्वस्थ गौ वंश प्रतियोगिता, रूप सज्जा प्रतियोगिता, बृज श्री सम्मान, भारतीय लोक गीत प्रतियोगिता, जिकड़ी भजन, आतिशबाजी शो, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम और पंडित जी के जीवन दर्शन पर डिजिटल प्रदर्शनी मेला के मुख्य आकर्षण होंगे।

इस अवसर पर महेंद्र शर्मा क्षेत्र प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि मेला में पंडित जी के आदर्श को ध्यान में रख करके कार्यक्रम करें और पूर्ण पारदर्शिता रखें। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सोहन लाल शर्मा ने कहा कि मेला का उद्देश्य पंडित जी के विचारों को अधिक से अधिक जनमानस में पहुंचाना है। मंचासीन स्मारक समिति मंत्री केशव कुमार शर्मा, समिति संरक्षक अतुल कृष्ण भारद्वाज, चौधरी अनूप सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष, किशन सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत, समिति उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक आदि ने अपने विचार रखे। सालिगराम बटिया, महेश गोयल पूर्व विधायक, मुकेश गौतम, शिवशंकर शर्मा, निर्मला दीक्षित, प्रचार प्रमुख मुकेश शर्मा ने सुझाव दिए।

बैठक में निदेशक सोनपाल, प्रचारक राजवीर सिंह, राजेंद्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा ठा० महिपाल सिंह, जगमोहन पाठक, नीरज कुमार गर्ग, हरेंद्र सारस्वत, दिनेश गौड़, अवधेश उपाध्याय, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, पप्पू चौधरी, देवेंद्र गोस्वामी, अनुज सिंघल, अंशुल गोस्वामी, कमलेश चौहान आदि समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट सोहन लाल शर्मा ने एवं संचालन मंत्री मनीष अग्रवाल ने किया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...