back to top

शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को भुवनेश्वर में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक

नई दिल्ली। केंद्र और राज्यों के बीच स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण से संबंधित मुद्दों पर विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान करने के लिए पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 24 वीं बैठक शुक्रवार को भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे और ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्रियों क्रमश: नवीन पटनायक, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और हेमंत सोरेन के इसमें भाग लेने की उम्मीद है। आयोजन के मेजबान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष हैं।

बैठक में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सामाजिक कल्याण, भाषाई अल्पसंख्यकों, सीमा विवादों से संबंधित साझा हितों पर चर्चा और कार्वाई की जा सकती है। बयान में कहा गया है कि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की आगामी बैठक में लगभग चार दर्जन मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा, जिसमें अंतर-राज्ईय जल मुद्दे, बिजली पारेषण लाइनें, कोयले पर रॉयल्टी, कोयला खदानों के संचालन, रेल परियोजनाओं के लिए भूमि और वन मंजूरी, देश की सीमाओं के पार पशु तस्करी, जघन्य अपराधों की जांच शामिल हैं।

वरिष्ठ स्तर के राजनीतिक नेतृत्व और अधिकारियों की भागीदारी से बैठक में आम सहमति से बड़ी संख्या में मुद्दों के हल होने की संभावना है। प्रत्एक राज्य के मुख्यमंत्री के साथ परिषद के सदस्य के तौर पर दो कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचिव तथा राज्यों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी होंगे। केंद्र सरकार के सचिव, अतिरिक्त सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे।

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक अक्टूबर, 2018 में कोलकाता में आयोजित की गई थी। वर्ष 1957 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 15-22 के तहत पांच क्षेत्रीय परिषदों का गठन किया गया था। गृह मंत्री इन पांचों क्षेत्रीय परिषद में से प्रत्येक के अध्यक्ष होते हैं।

मेजबान राज्य के मुख्यमंत्री उपाध्यक्ष होते हैं, जिन्हें क्रमिक ढंग से चुना जाता है। प्रत्येक राज्य के दो मंत्रियों को राज्यपाल द्वारा सदस्य के रूप में नामित किया जाता है। परिषद केंद्र और सदस्य-राज्यों और क्षेत्र के सदस्य राज्यों के मध्य के मुद्दों को उठाकर उनके बीच के विवादों और अड़चनों को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करती है।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...