back to top

वस्त्राकर के शानदार प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम फाइनल में, श्रीलंका से होगा मुकाबला 

हांगझोउ। पूजा वस्त्राकर की शानदार गेंदबाजी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को रविवार को खेले गए एकतरफा सेमीफाइनल में आठ विकेट से हराकर पहली बार एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

दाहिने हाथ की तेज गेंदबाज पूजा ने भारत से रवानगी से ठीक पहले टीम में अंजलि सरवानी की जगह ली थी। उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिये जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बांग्लादेश की टीम 17-5 ओवर में 51 रन पर आउट हो गई जो भारत के खिलाफ उसका न्यूनतम स्कोर है।

सोमवार को फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन पाकिस्तान को छह विकेट से हराया। बांग्लादेश के खिलाफ वस्त्राकर और टिटास साधु ने नयी गेंद से कहर बरपाते हुए बल्लेबाजों को बांधे रखा। सिर्फ कप्तान निगार सुल्ताना (12) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकी।

भारत ने 8 . 2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कनिका आहूजा (नाबाद 1) और जेमिमा रौड्रिग्स (नाबाद 20) ने टीम को जीत तक पहुंचाया। भारत ने कप्तान स्मृति मंधाना (सात) और शेफाली वर्मा (17) के विकेट गंवाये।
भारतीय टीम नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर के बिना खेल रही है जो दो मैचों का निलंबन झेल रही है।

हरमनप्रीत को कुछ महीने पहले एक श्रृंखला में बांग्लादेशी अंपायरिंग की आलोचना करने के कारण निलंबन झेलना पड़ा था। वस्त्राकर ने पहली ही गेंद पर शाती रानी (0) को आउट करके बेहतरीन शुरूआत की। उन्होंने इसी ओवर में शमीमा सुल्ताना को पगबाधा आउट किया जबकि शोभना मोस्तारी भी टिक नहीं सकी। पहले तीन ओवर में तीन विकेट लेकर पूजा ने भारत का शिकंजा कस दिया। टिटास ने उनका बखूबी साथ देते हुए सोरना अख्तर को बोल्ड किया।

यह खबर पढ़े-प्रियंका चोपड़ा का महिला आरक्षण बिल पर आया रिएक्शन, कहा- इसे पारित करना सही दिशा में बड़ा कदम

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...