back to top

पुलिस की अनदेखी से पुराने लखनऊ में जाम के दर्द से कराह रहे लोग

लखनऊ। जाम के दर्द से वैसे तो पूरा शहर परेशान है। लेकिन आला अधिकारियों की नजरअंदाजी के चलते पुराने लखनऊ के कई इलाके जाम की भीषण समस्या से जूझ रहे हैं। जिसको लेकर न तो कोई प्लान बनाया गया है और न ही इसमें सुधार को लेकर कोई तैयारियां की गई है। जिसके चलते लाखों की संख्या में लोग दिनभर जाम से जूझते रहते हैं। खास बात तो यह है कि जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस के अधिकारियों की नींद नहीं खोल पा रहे हैं। जबकि अधिकारी लोग मुख्य रूप से वीवीआइपी ड्यूटीओं समेत शहर के मुख्य इलाकों में ही जान की समस्याओं को रोकने को लेकर प्लान बनाते रहते हैं। काफी समय पहले एसएसपी रही मंजिल सैनी ने इसके लिए प्लान बनाया था।

व्यापारियों के साथ बैठक भी की थी। कई जगहों से चिन्हित किया गया था। लेकिन उस पर अमल नहीं हो पाया। जिसके बाद से अभी तक किसी भी अधिकारी ने जाम से जूझ रहे इलाकों का भ्रमण कर समस्यों के निराकरण का उपाय तलाशा। जिसमें खास तौर नक्खास, चौक, ठाकुरगंज अमीनाबाद , मौलवीगंज, अहियागंज, चारबाग, दुबग्गा व नाका क्षेत्र के इलाके शामिल है। स्थानीय लोगों के अनुसार जाम की मुख्य वजह सड़क किनारे किया गया अतिक्रमण है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में चल रहे ई-रिक्शा शामिल है। जो रेलगाड़ी बनकर दिनभर सड़कों पर दौड़ते रहते है। जिस पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है। बीते दिनों शहर के कई इलाकों में ई-रिक्शा के चलन में प्रतिबंध के बाद तो इनकी जैसे बाढ़ सी आ गयी हो। जबकी इन इलाकों में ट्रैफिक कन्ट्रोल को लेकर पुलिस बल भी चौराहोें समेत मुख्य मार्ग पर तैनात है। इसके बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुयी है। जानकारों की माने तो पुलिस मिलीभगत के चलते इस पर लगाम नहीं लग पा रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस...

बंगाल चुनाव: भाजपा का दावा, कुमारगंज से पार्टी के उम्मीदवार के साथ तृणमूल समर्थकों ने मारपीट की

कुमारगंज (पश्चिम बंगाल)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरानकुमारगंज...

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस...

केरल में एक 37 वर्षीय व्यक्ति के लू से मरने का अंदेशा, राज्य में पहला मामला

कन्नूर (केरल)। केरल में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की लू के कारण मौत होने की आशंका है जो राज्य में इस साल का पहला...

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने एसएलसी के खिलाफ मामला वापस लिया

कोलंबो। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी न करने पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के खिलाफ अदालत में...