back to top

सुबह खाली पेट पिएं 1 गिलास तुलसी का पानी, मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे

हेल्थ न्यूज। Health News : तुलसी कई बीमारियों में बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद में तुलसी को जड़ी-बूटियों की रानी कहा जाता है। शायद आप नहीं जानते होंगे तुलसी का पानी आपके सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। आज हम इस खबर के माध्यम से तुलसी के पानी से होने वाली फायदे के बारे में बताएंगे।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीना सबसे फायदेमंद होता है। तुलसी का पानी बनाने के लिए तुलसी के पत्तों को एक गिलास पानी में रात भर भिगो दें। सुबह इस पानी को पी लें और तुलसी चबा लें। अगर आप तुलसी का पानी पीना शुरू करने के बाद 30 दिनों तक नियमित रूप से इस नियम का पालन करते हैं, तो शरीर को होने वाले फायदे भी जान लें।

तुलसी का पानी पीने के फायदे

  • तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। तुलसी का यह गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे सर्दी, खांसी और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • तुलसी का पानी शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। यह किडनी और लिवर को साफ करता है यानी शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है।
  • तुलसी के पानी का नियमित सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाता है। यह गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
  • तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रहता है और रक्तचाप भी संतुलित रहता है।
  • तुलसी का पानी ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। जिन लोगों को मधुमेह है उन्हें तुलसी का पानी पीने से फायदा हो सकता है।
  • वजन घटाने के लिए तुलसी का पानी भी एक प्रभावी उपाय है क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में जमा वसा को कम करने में मदद करता है।
  • नियमित रूप से तुलसी का पानी पीने से मानसिक चिंता और तनाव कम होता है। इससे मानसिक तनाव भी दूर होता है और दिमाग शांत रहता है। तुलसी का पानी शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने शनिवार...

शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करें शिक्षक

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षकों से छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करने और उनके स्क्रीन टाइम को कम करने...

मथुरा समेत राज्यभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

मथुरा/लखनऊ/गोरखपुर।  भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा समेत प्रदेश में उनका जन्मोत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति के सचिव कपिल...

कान्हा की छठी 9 को, मंदिरों व घरों में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, अब उनकी छठी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद...

बौद्ध साहित्य एवं कला कार्यशाला में छात्रों को विरासत से जोड़ा

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय बौद्ध साहित्य, कला, संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के...

आशियाना जैन मंदिर में लगा स्वास्थ्य शिविर

सैकड़ों मरीजों ने उठाया निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ लखनऊ। आशियाना स्थित श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर के परिसर में आशियाना जैन...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने की गौचारण लीला

7 सितंबर को अघासुर वध एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में 4 से...

अजा एकादशी आज, होगी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व बताया गया है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को अजा...

अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए संगीतमय नाटक की तैयार कर रही हूं : पूर्वा

लखनऊ। एक समय रंगमंच में महिलाओं की संख्या अभिनय के लिहाज से नाममात्र की हुआ करती थी। धीरे-धीरे अभिनय के क्षेत्र में महिलाओं का...