back to top

बसंत पंचमी : राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

23 जनवरी, 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा
लखनऊ। मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म में कई कारणों से खास माना जाता है। ये ज्ञान, स्वर, कला की देवी के प्रकट होने का दिन होने के साथ ही बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है और दिन कोई भी शुभ काम करने के लिए मुहूर्त देखना जरूरी नहीं होता है। इस साल बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी, 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन राशि अनुसार दान करने सुख-समृद्धि आती है।

राशि अनुसार करें दान
मेष राशि- इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इन्हें मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन लाल चीजों, लाल वस्त्र, गुड़ और लाल धातु का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि- बसंत पंचमी के दिन इस राशि वालों को विद्या की देवी को प्रसन्न करने के लिए सफेद चीजों का दान करना चाहिए। ये सफेद अनाज, मिठाई या फिर कपड़ों का दान कर सकते हैं।

मिथुन राशि- इस राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन हरे वस्त्र, हरी सब्जियां, हरे अनाज जैसे मूंग दाल का दान करने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि- बसंत पंचमी के दिन इस राशि के लोग सफेद वस्त्र, चांदी और खीर का दान करें। इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होगी और मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह राशि- बसंत पंचमी के दिन गुलाबी रंग की चीजों का दान करें। यह दान उनके रिश्तों में मधुरता और खुशी लाएगा।

कन्या राशि- इस राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन गेहूं और फल का दान करना चाहिए। यह दान उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएगा।

तुला राशि- इस राशि वालों को बसंत पंचमी के दिन शहद और चांदी का दान करना चाहिए। यह दान उनके जीवन में सौभाग्य और सफलता ला सकता है।

वृश्चिक राशि- मां की विशेष कृपा पाने के लिए इस राशि के जातकों को इस दिन नारियल और काली वस्त्र का दान करना चाहिए। यह दान उनके जीवन में बाधाओं को दूर करता है।

धनु राशि- इस राशि के जातको को बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र, हल्दी और केले का दान करने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि- मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए इस राशि वाले जातकों को बसंत पंचमी के दिन गरीबों को पुस्तक का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि- इस राशि वाले जातक को बसंत पंचमी के दिन कला से जुडी हुईं चीजों का दान गरीबों को करना चाहिए।

मीन राशि- विद्या की देवी को प्रसन्न करने के लिए बसंत पंचमी के दिन पीला चावल, केसर और गाय के घी का दान करना चाहिए। इससे उनके जीवन में समृद्धि के द्वार खुलते हैं।

RELATED ARTICLES

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...