back to top

वैश्विक स्तर पर बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, रुपया भी टूटा

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 303.63 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,175.04 अंक पर और एनएसई निफ्टी 82.65 अंक या 0.32 प्रतिशत लुढ़कर 25,796.50 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स, इन्फोसिस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे।

दूसरी ओर इटर्नल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एक्सिस बैंक, सन फार्मास्युटिकल्स, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर में तेजी दर्ज की गई। एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 2.2 प्रतिशत, जापान के निक्की में 225 1.7 प्रतिशत, हांगकांग के हैंग सेंग में 1.4 प्रतिशत और चीन के एसएसई कम्पोजिट में 0.16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को काफी हद तक गिरावट के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 383.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,091.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 88.75 प्रति डॉलर पर

घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी पूंजी निकासी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 88.75 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अभी तक कोई घोषणा नहीं होने के कारण निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.70 पर खुला। फिर 88.75 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.70 पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.11 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 284.68 अंक की गिरावट के साथ 84,193.99 अंक पर जबकि निफ्टी 88.25 अंक फिसलकर 25,790.90 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 383.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...