back to top

मेडिकल इन्फेक्शन से डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को हरहाल में बचाएं : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दोहराया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में लगे डाक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को हर हाल में चिकित्सा संक्रमण से बचाया जाना चाहिए। योगी ने यहां अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 से निपटने के लिए गठित टीम-11 की समीक्षा बैठक के दौरान कहा, कोरोना के उपचार में लगी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स तथा अन्य स्टाफ की टीम को हर हाल में चिकित्सा संक्रमण से बचाया जाए।

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा, कोरोना से जंग में मेडिकल टीम को सुरक्षित रखना अत्यन्त आवश्यक है। इसके लिए कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में पीपीई किट्स, एन-95 मास्क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही अस्पतालों की साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए लगातार सेनेटाइजेशन किया जाए।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चिकित्सा संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित की गई टीम को कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में लगे सभी कर्मियों की लगातार निगरानी के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में अनिवार्य रूप से सिर्फ कोविड संक्रमण का ही इलाज हो अन्य चिकित्सा गतिविधियां इन अस्पतालों में न की जाएं। अवस्थी के अनुसार मुख्यमंत्री ने राज्य में आगामी 30 जून तक कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत नहीं देने के आदेश दिए हैं।

योगी ने कहा कि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाए। किसी भी हाल में कहीं भीड़ इकट्ठा न हो। पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और सोशल डिस्टेंसिंग को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूल टेस्टिंग को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया है। उनका कहना था कि इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करके कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है।

योगी ने कहा कि कोरोना वायरस प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी को बढ़ाने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे उत्तर प्रदेशवासियों को क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद चरणबद्घ तरीके से प्रदेश वापस लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लेन-देन के लिए रुपे कार्ड तथा अन्य माध्यम को बढ़ावा दिया जाए। सभी ग्रामीण सेवाओं को मुहैया कराने के लिए ग्राहक सेवा केन्द्र की तर्ज पर व्यवस्था बनाई जाए, जिससे बैंकों में भीड़ को कम किया जा सके। योगी ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि लॉकडाउन के कारण श्रमिकों को कामधंधे मिलने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए बनाई गई कार्ययोजना को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...