back to top

पूर्व सांसद के बेटे को भर्ती न करने वाले डॉक्टर को हटाया

उप मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर रिपोर्ट मांगी

  • वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र के बेटे को पीजीआई में इलाज न मिलने से हुई मौत पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कड़ी नाराजगी जतायी है। डिप्टी सीएम के निर्देश पर सोमवार को पूर्व सांसद के बेटे को इमरजेंसी में भर्ती न करने वाले डॉक्टर को इमरजेंसी से हटा दिया है।

डिप्टी सीएम ने निधन पर शोक जताया और पूरे प्रकरण की जांच उच्च स्तरीय कमेटी से कराकर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही पीजीआई निदेशक को भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने की कड़ी चेतावनी दी है। वहीं सोमवार देर शाम तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने मामले की जांच रिपोर्ट संस्थान निदेशक को सौंप दी। मालूम हो कि बांदा से भाजपा के पूर्व सांसद रहे भैरों प्रसाद मिश्र शनिवार रात बेटे प्रकाश मिश्र की तबीयत बिगड़ने पर पीजीआई की इमरजेंसी लेकर आए थे।

इमरजेंसी के डॉक्टर ने बेड खाली न होने का हवाला भर्ती नहीं किया। पूर्व सांसद इमरजेंसी में धरने पर बैठ गए। उपचार न मिलने से बेटे की मौत हो गई थी। रात में ही निदेशक समेत अन्य अधिकारी मौके पर आए थे। जांच के आश्वासन पर पूर्व सांसद ने धरना बंद किया था। सोमवार को यह खबर अखबार में प्रकाशित होने पर डिप्टी सीएम ने संज्ञान लिया।

पीजीआई निदेशक ने रविवार को संस्थान के सीएमएस डॉ. संजय धीराज, एमस डॉ. वीके पालीवाल और इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. आरके सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनायी थी। कमेटी ने सोमवार को इमरजेंसी के डॉक्टर, नर्स, वार्ड ब्वाय, पीआरओ सेल के कर्मचारियों समेत अन्य के बयान लिये। इमरजेंसी में लगे सीसी कैमरे आदि की पड़ताल की गई। इसी आधार पर डॉक्टर को दोषी मानते हुए हटाया गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...