back to top

वैक्सीन पर भ्रम न फैलायें

विचार और अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर कई बार हम अपनी महान उपलब्धियों पर संकीर्ण राजनीतिक नजरिए से वाद-विवाद करते हैं जिसके कारण न सिर्फ हानिकारक भ्रम फैलता है बल्कि इन उपलब्धियों के पीछे जिन लोगों ने कठिन परिश्रम, ज्ञान-विज्ञान एवं अनुसंधान किया है उनकी उत्कृष्टम प्रतिभा भी लांछित होती है। गौर करिए जब मार्च के आखिरी सप्ताह में देश में लॉकडाउन का एलान किया गया था।

दुनिया भर में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा था। संक्रमण की रफ्तार सुपरसोनिक के मानिंद थी, फिजां में तैरते तमाम अफवाहों और भय के वातावरण के बीच ऐसा लग रहा था कि मानव समाज शायद फिर से सामान्य जीवन में न लौट सके, तब हमारे वैज्ञानिकों ने कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन के रूप में प्रभावी हथियार विकसित करने का संकल्प लिया था। जब कोरोना वायरस दुनिया भर में एक पहेली थी, जब इस वायरस के जीनोम को डिकोड कर इसकी प्रकृति को जानना-समझना और इसके प्रतिकार के लिए मानव शरीर में प्रभावी सुरक्षा तंत्र विकसित करने वाला टीका खोजना भगीरथ प्रयास जैसा था।

ऐसा प्रयास जिसमें सफलता मिलेगी या नहीं इस पर कुछ भी भरोसे से कहना संभव नहीं था, तब हमे हमारे देश के वैज्ञानिकों ने टीके पर अनुसंधान शुरू कर देश को भरोसा दिलाया था। हमे अपने वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं एवं अध्येताओं पर गर्व करना चाहिए और उनका शुक्रगुजार होना चाहिए जिन्होंने दुनिया में सबसे कम अवधि में प्रभावी वैक्सीन विकसित कर भारत को सिर उठाने, मानवता की सेवा करने और सांप-सपेरों की सोच रखने वाले देशों को अपनी समझ दुरुस्त करने के लिए विवश किया है।

जो लोग क्षुद्र एवं संकीर्ण राजनीति में पड़कर भारत की वैक्सीन को बीजेपी, संघ से जोड़ रहे हैं, गरीबों के लिए खतरनाक बता रहे हैं या इससे बांझ हो जाने की अफवाह फैला रहे हैं, उनको पोलियो टीकाकरण के दौरान घटी घटनाओं पर गौर करना चाहिए। पोलियो दुनिया के अधिकांश देशों से खत्म हो चुका था लेकिन भारत में इसका प्रकोप बना हुआ था। बच्चे पोलियो से पीड़ित होकर विकलांग हो रहे थे तब पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया था, लेकिन कुछ मूर्ख और कुछ शातिर दिमाग के लोगों ने भ्रम फैला दिया कि पोलियो का टीका खतरनाक है।

इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि एक लंबे समय तक एक वर्ग पोलियो के टीके से बचता रहा। पोलियो पर भ्रम दूर होने में एक दशक लग गया जिससे इस बीमारी पर विजय भी एक दशक बाद मिली। कोरोना बहुत खतरनाक है। एक दशक में तो यह दुनिया उलट-पलट देगा। इसीलिए वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक कर आपात स्थिति में वैक्सीन विकसित की है और आपात मंजूरी भी मिली है। जिसके फलस्वरूप 16 जनवरी से देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू रहा है। देश के लिए यह एक दुर्लभ अवसर है। कृपया इस मौके को कोरोना के खिलाफ निर्णायक युद्ध में बदल दें।

देश रहेगा, समाज रहेगा तो राजनीति भी होती रहेगी। इसलिए सभी नेताओं, पत्रकारों, धर्मगुरुओं और सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों को मिलकर इस महाअभियान को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए। यही अपील देश के 49 प्रमुख चिकित्सकों, वैज्ञानिकों एवं शिक्षाविदों ने खुला पत्र लिखकर की है कि वैक्सीन पर भ्रम न फैलायें। भारत वैक्सीन का ग्लोबल लीडर बनकर उभरा है और दुनिया के 188 देशों भारत वैक्सीन का निर्यात करता है।

RELATED ARTICLES

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

सावन माह आज से, शिवालयों में होगी भगवान भोले की पूजा

श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग में होगा सावन का शुभारंभ, मन्दिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गयालखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...

जंतर-मंतर पर मुझे, मेरी स्व मां को गालियां दी गईं, पर मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं : PM मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान न...