back to top

भाजपा सरकार के कामकाजों से जनता की कठिनाइयां बढ़ी : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार के कामकाजों से जनता की कठिनाइयां बढ़ी हैं। जिससे लोगों में कुंठा तथा निराशा पनप रही है। शविवार को पेश हुए केन्द्रीय बजट में भाजपा ने अपनी बहकाने वाली राजनीति का नग्न प्रदर्शन किया है।

अखिलेश ने कहा कि एक हाथ से कथित रियायतें दी है तो तमाम दूसरी सुविधाएं छीन ली हैं। घरेलू उपयोग की चीजों को मंहगा कर दिया है। बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में कोई संकेत नहीं मिल रहा है। किसानों नौजवानों, गरीबों के लिए झांसे के सिवाय कुछ नहीं है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि वास्तव में, भाजपा सरकारों की नीयत जनहित में कोई भी काम करने की नहीं है। चाहे केन्द्र हो या राज्य सरकार दोनों में डबल इंजन के बाद भी कोई उल्लेखनीय विकास कार्य अभी तक देखने को नहीं मिला है।

उत्तर प्रदेश के हितों की केन्द्र सरकार द्वारा लगातार उपेक्षा की जा रही है। अर्थव्यवस्था अंधेरी गुफा में जा चुकी है। किसी का कुछ भला होने वाला नहीं है। भाजपा से उम्मीद भी नहीं है। किसान करे तो क्या करे, उसकी जिंदगी तो ऊपर वाले की दया पर ही निर्भर है।

अखिलेश ने कहा कि जहां तक उत्तर प्रदेश की बात है, मुख्यमंत्री जी को शासन-प्रशासन की समस्याओं पर गौर करने की फुर्सत नहीं है। वे दिल्ली में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। यहां कानून व्यवस्था के हालात रोज-ब-रोज बिगड़ते जा रहे हैं। आज राजधानी में दिनदहाड़े हत्या हो गई।

अयोध्या की रामनगरी में बम से हमला हुआ तो हापुड़ में दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। हरचन्दपुर रायबरेली में युवती की हत्या हो गई। छेड़छाड़, लूट, हत्या, बलात्कार में उत्तर प्रदेश सभी राज्यों को पछाड़ता जा रहा है। भाजपा राज में देश विदेश तक में उत्तर प्रदेश की बदनामी हो रही है। जनता को इससे राहत 2022 में सत्ता परिवर्तन के बाद ही मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...