back to top

कृषि का विकास जरूरी

हमारे जीवन में कृषि क्षेत्र का क्या महत्व है इसे संस्कृति के इन तीन शब्दों… कृषि मूलश्च जीवनम्, से ही समझा जा सकता है। कारोबारी जीवन में कृषि के महत्व का आकलन करें तो इतना ही काफी है कि आर्थिक सुधारों के तीन दशक बाद भी देश की अर्थव्यवस्था बहुत कुछ कृषि एवं संबंधित क्षेत्र की प्रगति पर निर्भर है। आज भी कृषि सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता है।

देश की आधे से अधिक आबादी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है, लेकिन उपेक्षा के कारण कृषि क्षेत्र की प्रगति और इसमें प्रसंस्करण, मूल्य संवर्द्धन जैसी आयजनित गतिविधियों का विकास नहीं हुआ। इसी कारण कृषि क्षेत्र में नियोजित लोगों की आय का स्तर निम्न है और किसान व कृषि में कार्यरत श्रमिक गरीबी के दायरे में हैं। सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का लक्ष्य रखा है।

वर्तमान संकट के मद्देनजर यह लक्ष्य असंभव है, लेकिन फिर भी अगर नियोजित प्रयास किये जायें तो कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र की आय को तेजी से बढ़ाया जा सकता है। और यह कोई राकेट शिगूफा नहीं है बल्कि कृषि निर्यात के जो आंकड़े सामने आये हैं उससे भरोसा बढ़ता है कि अगर हम कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देकर उसकी अंतर्निहित संभावनाओं को विकसित करने का प्रयास करें तो इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गुणवत्तापरक रोजगार के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति भी तेज हो सकती है।

अप्रैल से जून तक, चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही के दौरान पूरे दो महीने तक भारत में लॉक डाउन रहा और इस अवधि में दुनिया के अधिकांश देशों में कहीं न कहीं लॉकडाउन की स्थिति रही है। लेकिन महामारी के इस संकट में भी जिस तरह कृषि निर्यात में लगभग 24 फीसद की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 255 अरब रुपये हो गया, उससे स्पष्ट है कि वैश्विक स्तर पर भारत कृषि एवं खाद्य आपूर्ति शृंखला संकट में भी बनाये रखने में सक्षम है।

नब्बे के दशक में चीन का नकल करके हमारे नीति निर्माताओं ने देश में विकास के लिए सेज मॉडल को लागू किया था। स्पेशल इकोनॉमिक जोन के नाम पर तमाम कृषि जमीनों को औद्योगिक समूहों को सौंप दिया गया ताकि वहां सेज विकसित हो, लेकिन आज सेज की बगिया उजड़ चुकी है। जिन्होंने सेज के नाम पर जमीनें लीं उन्होंने वहां औद्योगिक विकास के बजाय कंक्रीट के जंगल लगा दिये।

औने-पौने दामों पर जमीनें हथियाई गयीं और आधारभूत ढांचा खड़ा कर वर्गफुट में बेचकर करोड़ों का वारा-न्यारा किया गया। अगर तब चीन का नकल कर सेज बनाने के बजाय साज अर्थात स्पेशल एग्रीकल्चर जोन विकसित किया जाता और सब्जी, फल, डेयरी, लाइव स्टॉक बिजनेस जैसी संभावनाओं वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां वैल्यू एडीशन, प्रसंस्करण एवं निर्यात गतिविधियों को बढ़ाया जाता तो आज देश के कृषि क्षेत्र का निर्यात कई गुना अधिक होता।

बहरहाल संकट में जिस तरह कृषि क्षेत्र सहारा बनकर खड़ा हुआ है उसके मद्देनजर यह जरूरी है कि अब सरकार तमाम अन्य क्षेत्रों की तरह कृषि को भी निर्यात, आय सृजन और रोजगार के मद्देनजर बढ़ावा दे और इसमें पर्याप्त निवेश कर विकसित करे।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ धाम में युद्धस्तर पर बर्फबारी की सफाई, कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के रास्तों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने का कार्य रविवार को जोर-शोर...

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर भस्म आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को धर्म नगरी उज्जैन में आस्था का अनूठा समागम देखने को मिला। विश्व...

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया माहौल बनाने की कोशिश

प्रयागराज। आध्यात्मिक गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज जाते समय कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...