back to top

मौसम में नमी से और बढ़ा डेंगू, 29 नये मरीज

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। मौसम में नमी का असर है कि डेंगू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरूवार को 29 और लोग इसकी चपेट में आ गये।

डेंगू का कहर सबसे ज्यादा अलीगंज व चन्दनगर में हैं। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलीगंज, टूडियागंज व चन्दरनगर में 4-4, इन्दिरानगर, सरोजनीनगर, सिल्वर जुबली व चिनहट में 3-3, एनके रोड में 2, गुडम्बा, काकोरी व माल 1-1 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। मच्छरजनित स्थितियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीामें ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 1087 घरों एवं आस-पास सर्वेक्षण किया गया और मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर 8 लोगों को नोटिस जारी किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी व नगर निगम की संयुक्त टीमों ने गणेशगंज, मवैया चैराहा, स्टेट क्लब सहारा स्टेट जानकीपुरम, सभासद का कार्यालय नन्दपुर मायावती कालोनी, लखनऊ हास्पिटल नियर कृष्णा नगर थाना, काली चरण डिग्री कालेज के पीछे बड़ी काली जी मन्दिर, सर्वोदयनगर विकासभवन, औरंगाबाद चैराहा (शहीद पथ रोड) के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग का कार्य कराया गया और लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...