back to top

किसानों के शोषण को लेकर पशुपालन निदेशालय लखनऊ में हुआ प्रदर्शन

लखनऊ। कुक्कुट विकास समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में गुरुवार को प्रदेश के कोने – कोने से आए विभिन्न जनपदों के अंडा उत्पादक किसानों ने अंडा माफिया और नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमिटी द्वारा लगातार अंडे का उत्पादन लागत से कम मूल्य घोषित किए जाने एवं कम मूल्य पर खरीद किए जाने एवं एनईसी‌सी द्वारा लगातार किसानों का शोषण करने को लेकर पशुपालन निदेशालय लखनऊ में विशाल प्रदर्शन किया।

किसानों ने एनईसी‌सी की किसान विरोधी गतिविधियों को लेकर तत्काल प्रदेश में उसके क्रियाकलापों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। किसानों ने निदेशक पशुपालन विभाग से खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अंडे सम्बन्धी प्राविधानों को जैसे अंडे पर उत्पादन तिथि, उत्पादन का स्थान एवं उपभोग अवधि प्रिंट कराने को लेकर तत्काल प्रभावी शासनादेश निर्गत करने की मांग की। अंडा मांसाहारी खाद्य पदार्थ होते हुए भी सब्जियों और आलू के लिए निर्धारित कोल्ड स्टोरेज में मानकों के विरुद्ध कई महीनों तक रखकर बेंचा जा रहा है जबकि नियमानुसार अंडे को रेफ्रिजरेशन में रखकर केवल 35दिन‌ तक ही उपभोग किया जा सकता है।

अंडा माफिया और नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमिटी इसको लागू नहीं होने देना चाहते हैं जो नियम विरुद्ध महीनों तक अंडा कोल्ड स्टोरेज में रखकर बेंचना चाहते हैं। निदेशक पशुपालन विभाग को किसानों ने अपनी समस्याओं से शासन व प्रशासन को अवगत कराने एवं उन पर कार्रवाई कराने का मांगपत्र सौंपा। कुक्कुट विकास समिति के अध्यक्ष वी.पी. सिंह ने कहा कि सरकार की अच्छी किसान समर्थक नीतियों को एन ई सी‌सी अंडा माफिया के साथ मिलकर बर्बाद कर रही है।

समिति के सचिव मोहम्मद नाजिम ने 23 फरवरी 2023 को प्रदेश के किसानों के हित में जारी शासनादेश के बाद अंडा माफिया के दबाव में में स्थगित किया गया है, को तत्काल किसान हित में जारी करने की मांग की।किसानों ने एक स्वर से प्रदेश में अंडो के रेट निर्धारण समिति के गठन और कुक्कुट विकास नीति 2022 के अन्तर्गत केवल प्रदेश के किसानों को पोल्ट्री पॉलिसी के अंतर्गत फार्म स्थापित किए जाने की अनुमति प्रदान करने की मांग की।

किसानों ने उनकी न्यायोचित मांगों को माने जाने तक निदेशालय में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। समिति के पूर्वांचल प्रभारी डी पी सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मंसूर अहमद, रवि सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह, मोदनवाल, वसीउलहसन, मो आकिफ, मो सैफ, नायाब सिद्दीकी, लखनऊ जिलाध्यक्ष जूनून नोमानी, वी.पी. वर्मा, रोहित जायसवाल, भारत दुबे, प्रशांत केवलान, आनन्द सिंह आदि हजारों किसानों ने प्रदर्शन में भाग लिया।

RELATED ARTICLES

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...

नीतीश कुमार ने CM पद से दिया इस्तीफा, थोड़ी देर में होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान

पटना।बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा अध्याय समाप्त हो गया है। नीतीश कुमार ने मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को बिहार के मुख्यमंत्री पद...

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सुनीं लोगों की समास्याएं,त्वरित दिलाया न्याय

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कल देर रात जनपद मऊ के बहुउद्देशीय भवन मंगलम में संभव ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली...

उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान

लखनऊ। शहर के गुरुद्वारों में बैसाखी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों को रंगी बिरंगी झालरों...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस्कॉन भक्तों द्वारा अर्पित किये गये 56 भोगलखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा-निर्देशन में लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों ने श्रील...

‘स्याल्दे बिखौती मेला’ में दिखी पहाड़ों की कला-संस्कृति

महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन कियालखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर के तत्वावधान में आज मंगलवार...

बुध प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे शिवजी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के...

खरमास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले सही मुहूर्त का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता...

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...