back to top

फिर शर्मसार हुई दिल्ली… खड़ी स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, ड्राइवर‑कंडक्टर गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली में एक स्लीपर बस के अंदर चालक और परिचालक ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 11 मई की रात को हुई इस घटना के संबंध में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) ने इस घटना की तुलना 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार-हत्या कांड से की और इसे बड़ी शर्मिंदगीै बताया।

सूत्रों ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर 12 मई को रानी बाग थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (बलात्कार), 70(1) (सामूहिक बलात्कार) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एक पुलिस सूत्र ने कहा,आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।उन्होंने यह भी बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला एक फैक्ट्री में काम करने के बाद घर लौट रही थी और जब वह सरस्वती विहार में बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास पहुंची, तो उसने एक आरोपी को बस के दरवाजे के पास खड़ा देखा और उससे समय पूछा। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसे बस के अंदर खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया।

आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक पोस्ट में इस घटना की निंदा की।उन्होंने कहा, बड़ी शर्म की बात है – निर्भया की पुनरावृत्ति। समय पूछने के बहाने रात में बस में 30 वर्षीय महिला को उठाया गया। फिर चलती बस में करीब 2 घंटे तक कई लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। बस दिल्ली के रानी बाग इलाके में 7 किलोमीटर तक घूमती रही।

RELATED ARTICLES

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू...

भदोही, बदायूं, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में तूफान और बारिश से 31 लोगों की गई जान

भदोही/बदायू/फतेहपु/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के भदोही, बदांयू, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण बुधवार को 31 लोगों...

नीट परीक्षा में गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों के सपने तोड़ दिए: जीतू पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर...

तथ्य छिपाकर याचिका दाखिल करने पर लगा एक लाख रुपये का हर्जाना

लखनऊ। इलाहाबाद की लखनऊ पीठ ने बुधवार को अदालत के समक्ष याचिका दायर करते समय महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने के लिए एक वादी पर...

बस्ती में एक महिला ने बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार को एक महिला ने कथित तौर पर अपने छह साल के बेटे की हत्या करने के...