back to top

दिल्ली: मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार किया गया

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह फैसला स्थानीय लोगों और समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिया गया।अधिकारी ने कहा कि नाम बदलने की आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और संशोधित नाम प्रभावी हो गया है।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय दिल्ली राज्य नामकरण प्राधिकरण द्वारा लिया गया है, जिसकी अध्यक्ष मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। 29 सदस्यीय यह समिति शहर की सड़कों, पार्कों, कॉलोनियों, गोल चक्करों और अन्य नागरिक संरचनाओं के नामकरण और पुनर्नामकरण के प्रस्तावों पर निर्णय लेती है।

त्रिलोकपुरी से स्थानीय भाजपा विधायक रवि कांत ने मेट्रो स्टेशन का नाम राम मंदिर के नाम पर रखने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा,यह स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी और मैं पिछले छह महीनों से इस मामले को सरकार के सामने उठा रहा था।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...