back to top

विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता से न हो समझौता : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल मंडल के थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी हों और उनकी गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए।


मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का उद्देश्य संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है, ताकि हर क्षेत्र और हर वर्ग को समान अवसर मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने कार्यों का निष्पादन पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ करें। पर्वतीय क्षेत्रों की परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है। विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। हेली एंबुलेंस सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाते हुए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए मुद्दों का त्वरित समाधान किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

योजनाओं की नियमित समीक्षा कर उनकी प्रगति पर निगरानी रखी जाए और जहां भी देरी या शिथिलता सामने आए, वहां संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। मुख्यमंत्री ने आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत बाढ़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां पहले से ही सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं, ताकि संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। मुख्य सचिव को सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर व्यापक तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए।

चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों की स्थिति, यातायात प्रबंधन, आवास, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखा जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही पर्यटन और होटल व्यवसाय से जुड़े हितधारकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की भी बात कही गई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य समग्र विकास है और इसके लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। बैठक में कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

RELATED ARTICLES

लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, टिश्यू पर ‘BOMB’ लिखकर फैलाई दहशत

लखनऊ। लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान की सफाई के दौरान एक टिश्यू पेपर...

राहुल गांधी ने किया कृति सैनन का बचाव, बोले- आजादी के इस्तेमाल के लिए महिलाओं को ट्रोल नहीं करें

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विज्ञापन के चलते विवादों में घिरीं अभिनेत्री कृति सैनन का बचाव करते हुए कहा...

बीसीसीआई एजीएम की बैठक 18 सितंबर को, अंडमान को सदस्यता और आईपीएल चेयरमैच चुनाव मुख्य मुद्दा

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार...

राष्ट्रपति मुर्मू ने ओणम और ईद-मिलाद उन नबी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फसल उत्सव ओणम और पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस ईद-मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देशवासियों...

लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, टिश्यू पर ‘BOMB’ लिखकर फैलाई दहशत

लखनऊ। लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान की सफाई के दौरान एक टिश्यू पेपर...

राहुल गांधी ने किया कृति सैनन का बचाव, बोले- आजादी के इस्तेमाल के लिए महिलाओं को ट्रोल नहीं करें

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विज्ञापन के चलते विवादों में घिरीं अभिनेत्री कृति सैनन का बचाव करते हुए कहा...

बीसीसीआई एजीएम की बैठक 18 सितंबर को, अंडमान को सदस्यता और आईपीएल चेयरमैच चुनाव मुख्य मुद्दा

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार...

नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही… 7 की मौत, कई लापता; रेस्क्यू में 12 हेलिकॉप्टर जुटे

काठमांडू। नेपाल में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव में गाड़ियां, पुल, टॉवर और कई इमारतें...

 जेपीएनआईसी को निजी कंपनी/कंसोर्टियम को 35 वर्ष के लिए लीज पर देगा एलडीए

ओपन बिड के माध्यम से वृंदावन बॉटलर्स एंड रॉकवुड होटल्स के कंसोर्टियम का हुआ चयनलखनऊ। नौ साल से जांच से घिरे सपा सरकार...