back to top

DefExpo 2020 : आधुनिक हथियारों से बरसेंगे हजारों करोड़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में दुनिया भर की दिग्गज कंपनियां अपने आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करेंगी। इससे प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये का निवेश आने की पूरी संभावना है। साथ ही निवेश का एक रोडमैप भी तैयार होगा। बुंदेलखंड में स्थापित होने वाले डिफेंस औद्योगिक कॉरिडोर की गति को भी पंख लगेंगे।

डिफेंस एक्सपो के दौरान यूपी की नजर 50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश की जमीन तैयार करने की है। राजधानी में 5 से 9 फरवरी तक हो रहे एक्सपो में दुनिया भर की एक हजार से अधिक रक्षा व उससे जुड़े उत्पाद बनाने वाली कंपनियां शामिल हो रही हैं। अब तक 17 से अधिक कंपनियों से एमओयू पर सहमति बन चुकी है। एक्सपो के दौरान इन पर अंतिम मुहर लगेगी। सूत्रों के अनुसार, टाइटन एविएशन ने झांसी में प्रोजक्ट के लिए छह हजार एकड़ जमीन मांगी है। यह कंपनी मेंटीनेंस, रिपेयरिंग और ओवरहॉलिंग के सेक्टर में काम करने की इच्छुक है।

अधिकारियों का कहना है कि इस सेक्टर में 38 हजार करोड़ से अधिक निवेश की संभावना है। वहीं हंस एनर्जी ने कानपुर में दो एकड़ जमीन स्मार्ट सुरक्षा उपकरणों के निर्माण की इकाई लगाने के लिए मांगी है। फिलहाल जहां-जहां जमीन चिह्नित की गई है, उन जगहों में कानपुर, झांसी के अलावा आगरा,अलीगढ़, चित्रकूट और लखनऊ शामिल हैं।

लखनऊ और आगरा में डिफेंस कॉरिडोर के लिए फिलहाल जमीन अधिग्रहण शुरू नहीं हो सका है। सूत्रों के अनुसार डिफेंस कॉरिडोर के लिए एमओयू 7 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में साइन हो सकता है। यूपी एक्प्रसेवेज इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट अथारिटी भी एमओयू करेगा। डिफेंस कॉरिडोर के लिए आईआईटी कानपुर को नॉलेज पार्टनर बनाया गया है। इसी कड़ी में एचएएल और बीडीएल के साथ यूपीडा व आईआईटी कानपुर के एमओयू साइन होंगे।

दुनिया की शीर्ष रक्षा निर्माता कंपनियों के साथ एमओयू साइन करने और उन्हें डिफेंस कॉरिडोर में निवेश के लिए तैयार करने में आला अफसर भी जुटे हैं। भारत को राफेल फाइटर प्लेन बेचने वाली फ्रेंच कंपनी दसॉ से यूपी को भी काफी उम्मीदें हैं। पिछले दिनों कंपनी के प्रतिनिधियों ने यूपी का दौरा भी किया था। इसके अलावा एयरबस, रॉल्स रायस, जनरल डाइनेमिक्स जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ निवेश की संभावनाओं पर काम चल रहा है।

इसके अलावा जिन कंपनियों से एमओयू साइन की उम्मी है, उनमें टाइटन एविएशन एंड एयरोस्पेस लिमिटेड, एंकर रिसर्च लैब्स, श्री हंस एनर्जी सिस्टम्स, टाटा टेक्नलॉजीज, डाइमेंशंस एनएक्सजी, एमएसके बिजनेस सॉल्युशंस, पी टू लॉगीटेक, स्पाइसजेट टेक्निक प्राइवेट लिमिटेड, ओशो कॉर्प ग्लोबल, विल्टर क्लाउड, सिंडिकेट इनोवेशंस, त्रिवेणी इंजीनियरिंग, नैशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन, स्टंप्स लिमिटेड, सेंट्रल रेलसाइड वेयरहाउसिंग कॉर्प लिमिटेड शामलि हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...