back to top

रक्षा मंत्री ने 173 तटीय और सीमावर्ती जिलों तक एनसीसी के विस्तार को दी मंजूरी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के दायरे को 173 सीमावर्ती और तटीय जिलों तक बढ़ाने के प्रस्ताव को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंजूरी दे दी है, जिसके तहत एक लाख नए कैडेट की भर्ती की जाएगी।

एक आधिकारिक वक्तव्य के माध्यम से रविवार को यह जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए संबोधन में एनसीसी को विस्तार देने की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा था कि तटीय और सीमावर्ती जिलों तक एनसीसी का विस्तार किया जाएगा जिससे इन क्षेत्रों को “आपदा से मुकाबला करने के लिए प्रशिक्षित नौजवान उपलब्ध होंगे और सशस्त्र सेनाओं में रोजगार के लिए युवाओं में आवश्यक कौशल का भी विकास होगा।”

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि सिंह ने “बड़े स्तर पर विस्तार की योजना” के लिए एनसीसी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

वक्तव्य में कहा गया, “तटीय और सीमावर्ती क्षेत्रों में एक हजार से अधिक स्कूलों और कॉलेजों को चिह्नित किया गया है जहां एनसीसी की शुरुआत की जाएगी।”

वक्तव्य के अनुसार 173 तटीय और सीमावर्ती जिलों से कुल एक लाख कैडेट एनसीसी में भर्ती किए जाएंगे जिनमें से एक तिहाई संख्या लड़कियों की होगी।

मंत्रालय ने कहा, “विस्तार की योजना के तहत तटीय और सीमावर्ती क्षेत्रों में कैडेट को प्रशिक्षण देने के लिए एनसीसी की 83 इकाइयों (सेना की 53, नौसेना की 20, वायु सेना की 10) को अद्यतन किया जाएगा।” वक्तव्य में कहा गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित एनसीसी की इकाइयों को प्रशासनिक सहायता देने का कार्य सेना करेगी।

तटीय क्षेत्रों में यह कार्य नौसेना करेगी और वायु सेना स्टेशन के नजदीक स्थित एनसीसी की इकाइयों की सहायत करने का जिम्मा वायु सेना पर होगा। मंत्रालय ने कहा कि एनसीसी के विस्तार को राज्य सरकारों की सहायता से क्रियान्वित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...