back to top

घोसी उपचुनाव में हार एक एक्सीडेंट, 2024 में सभी 80 सीट जीतेंगे, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इंटरव्यू में कही यह बात  

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने घोसी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार की हार को एक एक्सीडेंट बताते हुए कहा है कि इसने हमें 2024 के लिए और अधिक तैयारी करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकसभा की सभी सीटें जीतने के अतिआत्मविश्वास में हम यही सोचते की सब ठीक चल रहा है, उस लिहाज से हम इसे (चुनाव परिणाम को) अच्छा ही मानते हैं।

एक विशेष साक्षात्कार में मौर्य ने दावा किया कि लोकसभा चुनावों में घोसी में फिर से कमल खिलेगा। उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान की हार को उन्होंने पार्टी संगठन में गुटबाजी या प्रदेश सरकार के कामकाज पर टिप्पणी मानने से इनकार किया। मौर्य ने कहा ये चुनाव एक एक्सीडेंट था जिसको सुधार कर हम 2024 में परिणाम दिखायेंगे और घोसी में भी कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर सत्ता में वापसी करेंगे।

घोसी में इस माह की शुरुआत में विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। दारा सिंह चौहान ने सपा के उम्मीदवार के तौर पर पिछला चुनाव इसी सीट से जीता था।

मौर्य ने कहा, उपचुनाव में संगठन ने पूरा प्रयास किया और सरकार की उपलब्धियों की बात करें तो इतनी हैं कि हम घोसी ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक विजय हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम चुनाव हारे हैं लेकिन इस हार ने हमें एकतरह से और अच्छी तरह से तैयारी करने की ओर ध्यान दिलाया है। पिछड़ा वर्ग के प्रमुख नेताओं में शुमार मौर्य ने कहा  हम अस्सी सीट जीतने का दावा कर रहे हैं और अतिआत्मविश्वास में कहीं यह सोचते कि हमारा सब ठीक चल रहा है[8230] उस लिहाज से तैयारी के लिए हम इसे अच्छा ही मानते हैं।

उन्होंने कहा,  लोकतंत्र में हार जीत में से कोई एक चीज होती है। घोसी चुनाव में हार हुई है, यह हम मानते हैं। चुनाव परिणाम ने हम लोगों को और अधिक तैयारी करने के लिए संदेश दिया है। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने कहा था समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन रही है, लेकिन क्या इस चुनाव से उसे जीवनदान मिल गया है, मौर्य ने कहा कि यह 2024 में पता चलेगा कि जीवनदान मिला या नहीं। उन्होंने दोहराया कि, सपा समाप्तवादी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है।

मौर्य का कहना था  मुझे उत्तर प्रदेश में ऐसा कहीं नहीं दिख रहा जिसमें सपा का कहीं से भी कोई ऐसा काम हो या उसने सरकार में रहते ऐसा कुछ किया हो जिसके आधार पर वह जनता के बीच में जाए। 2024 का जो चुनाव है उसमें अभी जो दिखाई दे रहा है उसमें इस बार भतीजे के साथ बुआ शामिल नहीं होने वाली हैं। मायावती अलग लड़ रही हैं और ये अलग लड़ रहे हैं। लेकिन ये अलग लड़ें या साथ मिलकर लड़ें हम लोगों ने उप्र में ये नारा दिया है – सौ में साठ हमारा है, चालीस में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है, क्योंकि हम सबका साथ सबका विकास चाहते हैं।

मौर्य ने इस बात को खारिज किया कि घोसी में पिछड़ा वर्ग से आने वाले भाजपा के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान की हार के पीछे एक प्रमुख जाति का दबदबा व पिछड़ा वर्ग का भाजपा से मोहभंग होना भी एक कारण है। उन्होंने कहा  ओबीसी भाजपा के साथ था, है और भाजपा के साथ ही रहेगा। ओबीसी व भाजपा अलग-अलग न थे न होंगे। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चूंकि एक संत हैं और संत की कोई जाति नहीं होती, इसलिए उनको किसी जाति से जोड़कर यह सवाल नहीं करना चाहिए।

यह खबर पढ़े- बरेली में एसडीएम पद से हटाया गया, फरियादी को मुर्गा बनाए जाने के मामले में हुई कार्रवाई   

RELATED ARTICLES

SGPC का आरोप…जांच की आड़ में आंतरिक मामलों में दखल कर रही एसआईटी

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) पर आरोप लगाया है कि वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के...

दिल्ली में चाय विक्रेता फर्जी केवाईसी घोटाले में 90,000 रुपये का शिकार करने वाले तीन मुखबिर गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश से तीन प्रमुख गुर्गों को...

खेल परिसरों के संचालन के लिए पीपीपी और सीएसआर मॉडल अपनाएगा खेल विभाग : खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

पटना। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बुधवार को कहा कि जिला खेल भवन-सह-व्यायामशाला, स्टेडियम, खेल मैदान एवं अन्य खेल परिसरों को केवल...

SGPC का आरोप…जांच की आड़ में आंतरिक मामलों में दखल कर रही एसआईटी

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) पर आरोप लगाया है कि वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के...

दिल्ली में चाय विक्रेता फर्जी केवाईसी घोटाले में 90,000 रुपये का शिकार करने वाले तीन मुखबिर गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश से तीन प्रमुख गुर्गों को...

खेल परिसरों के संचालन के लिए पीपीपी और सीएसआर मॉडल अपनाएगा खेल विभाग : खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

पटना। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बुधवार को कहा कि जिला खेल भवन-सह-व्यायामशाला, स्टेडियम, खेल मैदान एवं अन्य खेल परिसरों को केवल...

आईआरएफ की हेलमेट पर जीएसटी कटौती की मांग, PM माेदी को लिखा पत्र

नयी दिल्ली। वैश्विक सड़क सुरक्षा निकाय अंतरराष्ट्रीय सड़क महासंघ (आईआरएफ) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद से हेलमेट, एम्बुलेंस...

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी 13 पहुंची

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही...

IPS की 17 वर्षीय बेटी का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके 'चार इमली' से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां...