back to top

लखनऊ में दीपिका ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ मनाया अपना जन्मदिन, देखें वीडियो

लखनऊ। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रविवार को अपने 34वें जन्मदिन पर नवाबों के शहर लखनऊ पहुंची। लखनऊ एयपोर्ट से दीपिका सीधे गोमतीनगर स्थित होटल ताज पहुंचीं। दीपिका देर शाम शीरोज हैंगआउट कैफे पहुंची। यहां दीपिका ने अपनी अगली फिल्म छपाक के प्रमोशन के दौरान एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। शीरोज हैंगआउट की टीम ने दीपिका के लिए खास इंतेजाम करके रखे थे। तभी एक्टर व दीपिका के पति रणवीर सिंह भी शीरोज पहुंचे। दीपिका ने केक काटकर एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया।

दरअसल, शिरोज रेस्त्रां एसिड अटैक सर्वाइवर्स द्वारा चलाया जाता है। यहां पहुंचकर दीपिका ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स से मुलाकात की, और उनकी जिंदगी से जुड़ी चुनौतियों को जाना और उन्हें एप्रीशिएट भी किया कि उन्होंने मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानी।
बता दें, दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म छपाक में दिल्ली की एक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कलाकारों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस फिल्म में लखनऊ की कुंती सोनी, अलीगढ़ की जीतू शर्मा, बिजनौर की बाला प्रजापति और हरियाणा की ऋतु सैनी काम कर रही हैं।

फैंस कर रहे थे इंतजार

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लखनऊ पहुंचने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में उनके फैन्स शीरोज हैंगआउट पहुंचे। बेसब्री से दीपिका के आने का इंतजार कर रहे थे। दीपिका के कार उतरते ही उनकी एक झलक पाने को फैन्स बेताब दिखे।

लक्ष्मी ने बंद कराई तेजाब की बिक्री

मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। लक्ष्मी एक एसिड अटैक सर्वाइवर होने के साथ एसिड अटैक सर्वाइवर्स के अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं।

बता दें, साल 2005 में जब वह पंद्रह साल की थीं, उस वक्त 32 साल के नईम खान उर्फ गुड्डू नाम के युवक ने उनपर एसिड अटैक कर दिया था। जिसका कारण उनकी बात न मानना था। लक्ष्मी ने एसिड की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए 27 हजार हस्ताक्षर कराए थे। जिसके बाद केंद्र और राज्य सरकार ने एसिड की बिक्री को विनियमित करने का निर्देश दिया था। वह स्टॉल सेल एसिड की संस्थापक है, जो एसिड की बिक्री के खिलाफ एक अभियान है। लक्ष्मी को यूएस में 2014 का अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान भी मिल चुका है। इसके अलावा 2019 में उन्हें यूनिसेफ की तरफ से भी अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान से नवाजा गया।

RELATED ARTICLES

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...