back to top

निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, हंंगामा

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत हो गयी। आरोप है कि बिल बकाया होने पर अस्पताल प्रशासन ने शव देने से इंकार दिया। परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस ने किसी तरह मामला शान्त कराया।

हरदोई के उत्तरा गांव निवासी 21 वर्षीय कांति को रविवार को प्रसव पीड़ा हुई। पति मोहित कुमार व परिवार के अन्य सदस्य गर्भवती को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने गर्भवती की हालत गंभीर बताई। परिवारीजन गर्भवती को लेकर इंदिरानगर के सर्वोदय नगर स्थित लिबर्टी कॉलोनी पार्क के सामने सदभावना हॉस्पिटल एंड मेडिकल सेंटर पहुंचे। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने मरीज को देखा। हालात गंभीर बताते हुए तुरंत आपरेशन की सलाह दी।

पति मोहित का आरोप है कि डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव कराने की बात कही थी। भर्ती के बाद बिना किसी को जानकारी दिए आपरेशन कर दिया। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गयी और कांति की भी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान सोमवार को प्रसूता की मौत हो गई। अमित का आरोप है कि प्रसव के बाद पत्नी से परिवार के किसी भी सदस्य को मिलने नहीं दिया गया। पति का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज पर करीब 94880 रुपये का बिल थमाया।

परिवारीजनों ने इतना पैसा चुकाने में असमर्थता जाहिर की। इस पर अस्पताल प्रशासन ने बिना बकाया चुकाए शव देने से मनाकर दिया। शव न देने की बात सुनकर परिवारीजनों का गुस्सा भड़क उठा। हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रशासन ने संशोधित बिल 59100 कर दिया। करीब 50 हजार रुपये जमा करने के बाद जच्चा-बच्चा का शव लेकर घर ले गए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच करायी जायेगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...