back to top

सीएचसी अधीक्षक के कमरे में हो रहा था डांस

सीएमओ ने दिये जांच के आदेश

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। एक ओर मरीज डेंगू व बुखार से परेशान हैं। वहीं इन सबसे दूर माल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक के कमरे में डांस हो रहा है। यहां एएनएम ठुमके लगा रही है। वीडियो वायरल होने पर सीएमओ ने जांच के आदेश दिये हैं।

वायरल वीडियो में एक महिला डांस करती नजर आ रही है, जबकि आसपास बैठे लोग ठहाके लगा रहे हैं। मामला माल सीएचसी का बताया गया है। एएनएम की तैनाती सीएचसी के तहत है। डांस कर रही महिला के एक हाथ पर प्लास्टर भी चढ़ा है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने घटना को गंभीरता से लिया है।

प्रकरण की सच्चाई का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. निशांत निर्वाण और डॉ. विनय मिश्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, अस्पताल के अधिकारियों का दावा है कि वीडियो 15 अगस्त का है। अस्पताल में अवकाश था। इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की भांति सुचारु रूप से संचालित हो रही थीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत यह आयोजन भी हुआ था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...