back to top

सैन्य मामलों के विभाग का सृजन, सीडीएस को संस्थागत रूप प्रदान करना महत्वपूर्ण सुधार: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सैन्य मामलों का विभाग सृजित करना और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ पद को संस्थागत स्वरूप प्रदान करना महत्वपूर्ण सुधार हैं। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तौर पर जनरल बिपिन रावत की नियुक्ति पर उन्हें बधाई देते हुए मोदी ने कहा कि वह उत्कृष्ट अधिकारी है जिन्होंने बड़े उत्साह के साथ भारत की सेवा की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, आवश्यक सैन्य विशेषज्ञ्ता के साथ सैन्य मामलों का विभाग सृजित करना और सीडीएस पद को संस्थागत स्वरूप प्रदान करना महत्वपूर्ण और समग्र सुधार हैं जिनसे हमारे देश को आधुनिक युद्घ की बदलती चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा 15 अगस्त 2019 को लाल किले की प्राचीर से मैंने घोषणा की थी कि भारत का एक चीफ आफ डिफेंस स्टाफ होगा। इस पद पर हमारे सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। यह 1.3 अरब देशवासियों की आशाओं एवं आकांक्षाओं को परिलक्षित करेगा।

मोदी ने कहा कि पहले सीडीएस पदभार ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा मैं देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वालों और सेवा करने वालों को श्रद्घांजलि अर्पित करता हूं। मैं उन बहादुर जवानों को याद करता हूं जिन्होंने करगिल की लड़ाई लड़ी, जिसके बाद हमारी सेना में सुधार के बारे में चर्चा शुरू हुई और इसके परिणामस्वरूप आज यह तिहासिक पहल सामने आई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हर्षित हैं कि जब हम नए साल एवं नए दशक की शुरूआत करने जा रहे हैं तब जनरल बिपिन रावत के रूप में भारत को पहला चीफ आफ डिफेंस स्टाफ मिला। नव नियुक्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया।

उन्होंने कहा कि सीडीएस के तौर पर उनका लक्ष्य तीनों सेवाओं के बीच समन्वय और एक टीम की तरह काम करने पर केंद्रित होगा। रावत इस पद पर तीन वर्षों के लिए सेवा देंगे। सरकार ने नियमों में संशोधन करते हुए सेवानिवृति की उम्र को 65 वर्ष कर दिया था। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने पिछले सप्ताह सीडीएस पद के सृजन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था जो रक्षा मंत्री के मुख्य सैन्य सलाहकार के रूप में काम करेंगे ।

RELATED ARTICLES

अयोध्या : राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज, मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी-मोहन भागवत ने किया ध्वजारोहण

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भव्य शिखर पर 'धर्म ध्वज' फहराकर इतिहास रच दिया। वैदिक मंत्रोच्चार...

नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड10वीं बार संभाली बिहार की सत्ता, सम्राट चौधरी और मांझी पुत्र सहित कई नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज करते हुए जनता दल (यू) के सुप्रीमो नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को पटना के ऐतिहासिक...

प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके 60वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...