back to top

कोविड 19 : इटली ने मौतों के मामले में चीन को छोड़ा पीछे, कैलिफोर्निया में लॉकडाउन

लॉस एंजिलिस। इटली में कोरोना वायरस से अब हुई मौतों की संख्या ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं तीन करोड़ 90 लाख से ज्यादा की आबादी वाले कैलिफोर्निया में कठोर लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका में इस संक्रमण से बचाव के लिए जल्द से जल्द एंटीमलेरियल दवाएं लाई जा रही हैं।

उन्होंने गुरुवार को चीन पर आरोप लगाया कि चीन में कई महीने पहले फैले कोरोना वायरस के बारे में उस देश द्वारा जानकारी नहीं देने के कारण पूरी दुनिया आज बड़ी कीमत चुका रही है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चेतावनी दी कि यदि वायरस दुनिया भर में फैल गया तो लाखों लोगों की जान को खतरा हो सकता है।

इटली में गुरूवार को 427 लोगों की मौत होने के बाद यूरोप में मृतकों की संख्या में वृद्घि देखने के मिली। एएफपी की आधिकारिक गणना के अनुसार इटली में कोरोना वायरस से अबतक 3,405 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। चीन ने आधिकारिक तौर पर अब तक 3,245 मौतों की पुष्टि की है। फ्रांस में पिछले 24 घंटों में 108 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतक संख्या 327 पहुंच गई।

एजेंसी की गणना के अनुसार पूरे विश्व में 158 देशों में अबतक इस संक्रमण से 9,800 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी जबकि 232,650 लोग संक्रमित हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी अगर हम जंगल की आग की तरह विषाणु को फैलने देते हैं खासकर दुनिया के गरीब देशों में तो इससे लाखों लोगों की मौत हो सकती है। ट्रंप ने गुरूवार को चीन पर आरोप लगाते हुए कहा, यह चीन के जिस क्षेत्र में फैला था वहीं तक सीमित रह सकता था।

उन्होंने जो किया उसके लिए दुनिया निश्चित रूप से बड़ी कीमत चुका रही है। इटली में संक्रमण से मौतों की संख्या में भारी वृद्घि के मद्देनजर प्रधानमंत्री ज्युसेप कोंते ने देश भर में लॉकडाउन लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उसके बाद पूरे यूरोप में तीन अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया गया है। अर्जेंटिना में राष्ट्रपति अल्बर्टाे फर्नांडिज ने देश भर में शुक्रवार से 31 मार्च तक एहतियातन लॉकडाउन की घोषणा की। राजधानी रियो डि जेनेरियो अपने प्रसिद्घ बीच, रेस्तरां और बार अगले 15 दिनों तक बंद रखेगा।

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने कहा कि राज्य में गुरूवार शाम से लॉकडाउन लागू होगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि यदि लोग परामर्शों का पालन करें और लोगों से संपर्क ना करें तो हम 12 सप्ताह में कोरोना वायरस का देश से खात्मा कर सकते हैं। इस वायरस के संक्रमण से कोई अछूता नहीं है। ईयू-ब्रेक्जिट वार्ताकार मिशेल बारनियर, मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय और अमेरिका के लगभग छह एनबीए खिलाड़ियों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

महामारी के कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था की बिगड़ती हालत को संभालने के लक्ष्य से यूरोपीय सेन्ट्रल बैंक ने बुधवार देर शाम घोषणा में कहा कि वह 750 अरब यूरो की बांड खरीदारी योजना ला रही है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन मेनुचिन ने संसद से एक लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर का आपातकालीन प्रोत्साहन पैकेज पारित करने का आग्रह किया।

नाइजीरिया के शहर लागोस ने स्कूल बंद करने की घोषणा की जबकि बुर्किना फासो में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि हुई। वहीं रूस में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक बुजुर्ग महिला की मौत होने के साथ ही देश में पहली मौत दर्ज की गई। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने देश में प्रवासियों के आगमन पर प्रतिबंध लगा दिया है साथ ही वे संक्रमण की रोकथाम के लिए कठोर कदम उठा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...